Breaking News

फरीदाबाद – मैथिल ब्राह्मण सेवा समिति ने मनाया स्वतंत्रता दिवस

फरीदाबाद से बी.आर.मुराद की रिपोर्ट

फरीदाबाद:मैथिल ब्राह्मण सेवा समिति फरीदाबाद की कार्य कारिणी द्वारा आज स्वतंत्रता दिवस आजादी के अमृत महोत्सव का कार्य क्रम बड़े धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर राष्ट्रीय ध्वजारोहण के कार्य क्रम में मुख्य अतिथि पार्षद महोदय भाई राकेश गुजर द्वारा ध्वजारोहण किया गया।कार्यक्रम का संचालन संस्था के महासचिव पं.श्रीराम शर्मा ने किया। ध्वजारोहण के अवसर पर मुख्य अतिथि भाई राकेश गुजर,चोधरी चरणसिंह,वरिष्ठ उपाध्यक्ष प ओमप्रकाश भारद्वाज,महासचिव श्रीराम शर्मा,भाजपा नेता चन्द्र भान,उपाध्यक्ष प.ललित शर्मा, संगठन मंत्री हरपाल वशिष्ठ एवं सचिव जसराम शर्मा आदि ने देश की आजादी एवं देश पर बलिदान होने वाले शहीदों के योगदान को याद किया एवं समारोह को संबोधित किया समारोह की अध्यक्षता संस्था के वरिष्ठ उपाध्यक्ष प ओमप्रकाश भारद्वाज ने की। समारोह में संस्था के संरक्षक सदस्य पं.श्रीचंद शर्मा, रामशरण मैथिल नवरात्र ठेकेदार, भगवाना मैथिल गोतम,सुरेन्द्र, उपकोषाध्यक्ष पं सुखराम शर्मा, अरुण,सूचना मंत्री वीरेन्द्र वशिष्ठ किसन ठेकेदार सौदान युवा कार्यकर्ता पं चिंटू जी वैद्य पं खजान शर्मा एवं अन्य गणमान्य महानुभावों ने समारोह में हिस्सा लिया तत्पश्चात समारोह में मालपुआ के प्रसाद का वितरण किया गया।

About IBN NEWS

Check Also

IMG 20261012 WA0000

श्री लक्ष्मी नारायण दिव्यधाम में शारदीय नवरात्र का भव्य शुभारंभ

फरीदाबाद से बी.आर.मुराद की रिपोर्ट फरीदाबाद: लक्ष्मी नारायण दिव्यधाम एवं सिद्धदाता आश्रम में शारदीय नवरात्र …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *