Breaking News

रमजान का पाक महीना आज से शुरू आज है दुसरा रोजा

फरीदाबाद से खुशी वत्स की रिपोर्ट

फरीदाबाद:रमजान का महीना 3 अप्रैल से शुरू हो गया है।इस्लामिक मान्यताओं के अनुसार चांद देखने के बाद रमज़ान की शुरुआत होती है। इस्लामिक हिजरी कैलेंडर के अनुसार, रमज़ान साल का नौंवा महीना होता है।इस पाक महीने में बंदे रोज़े रखते हैं। ईद के चांद के साथ यह महीना समाप्त होता है। रमजान के लिए मस्जिदों में रौनक देखने को मिल रही है बाजारों में भी लोग खरीदी करने लगे हैं। रमजान के पवित्र महीने में जकात का विशेष महत्व है लोग अपनी कमाई का एक हिस्सा जकात के तौर पर देते हैं।इसे फर्ज माना गया है, मस्जिद में रमजान को लेकर पूरी तैयारियां हैं। कोविड के नियमों का ध्यान रखते हुए मस्जिदों में नमाज अदा की जाएगी। 60 फुट रोड स्थित मस्जिद में रमजान शुरू होने से 1 दिन पूर्व लोगों ने नमाज अदा की और लोग खरीदारी करते दिखे।रोजा रखने वाले अब से 1 महीने तक हर रोज सुबह सहरी के वक्त (सूर्योदय से पहले) से लेकर शाम को इफ्तार के बीच ना कुछ खाएंगे और ना कुछ पीएंगे। शाम को अजान के साथ रोजा खुलेगा।

About IBN NEWS

Check Also

IMG 20260623 WA0005

तीन चार पहिया कार से 1075 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब के साथ, 3 अंतर्राज्यीय शराब तस्कर गिरफ्तार

जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 75 लाख रूपये मय वाहन) अलग अलग नंबर प्लेटो को बदलकर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *