Breaking News

मुख्यमंत्री ने निर्धारित रूट से हटकर दो घंटे तक किया शहर के रोड़ों का औचक निरीक्षण

फरीदाबाद से बी.आर.मुराद की रिपोर्ट

फरीदाबाद:मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने शहर में अपने दिनभर के व्यस्त कार्यक्रमों के बावजूद करीब दो घंटे तक शहर में घूमकर कई विकास कार्यों का निरीक्षण किया | बगैर अधिकारियों को कोई जानकारी दिए मुख्यमंत्री ने शहर के बड़खल,बल्लभगढ़, बाईपास रोड,सेक्टर-22,23 व 24 से निकलते हुए हार्डवेयर चौक जाने वाले रास्ते का औचक निरीक्षण किया | इस दौरान मुख्यमंत्री ने कई विकास कार्यों का गाड़ी से उतरकर निरीक्षण किया | उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी विभाग तालमेल बनाकर कार्य करें ताकि सभी विकास कार्य समय से पूरे हो सकें |
➡️नगर निगम ने हाउस सर्वे में किया बेतरीन कार्य
पत्रकार वार्ता में एक सवाल का जवाब देते हुए मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि फरीदाबाद नगर निगम ने पिछले कुछ दिनों में बेहतरीन कार्य किया है | पहले जहां निगम के पास डेढ़ लाख मकानों का हाउस टैक्स आता था अब सर्वे के बाद साढ़े पांच लाख मकानों का हाउस टैक्स आ रहा है | उन्होंने कहा कि पिछले कुछ सालों से नगर निगम फरीदाबाद अपने खर्चे स्वयं निकाल रहा है |
➡️कोरोना को लेकर हमें स्वयं सावधान होने की जरूरत:-
मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कोरोना के चलते लॉकडाउन को लेकर पूछे गए सवाल के जवाब में कहा कि यह एक गंभीर महामारी है और हमें इससे बचने के लिए स्वयं भी जागरूक होने की आवश्यकता है | उन्होंने बताया कि लॉकडाउन समस्या का हल नहीं है बल्कि हमें जागरूक रहकर,मास्क,सामाजिक दूरी का पालन करके इससे बच सकते हैं | उन्होंने कहा कि लॉकडाउन के कुछ गंभीर आर्थिक परिणाम भी आते हैं और पिछले वर्ष उन्हें भुगत भी चुके हैं |
➡️अब खाटू श्याम के लिए फरीदाबाद से शुरू की जाएगी सीधी बस सेवा
मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने शुक्रवार देर सांय अपने राजनैतिक सचिव अजय गौड़ द्वारा आयोजित धार्मिक कार्यक्रम में भी हिस्सा लिया | इस दौरान लोगों ने मांग रखी कि खाटू श्याम के बड़ी संख्या में भक्त फरीदाबाद में हैं इसलिए वहां से लिए सीधी बस सेवा शुरू की जाए |

About IBN NEWS BAHRAICH

Check Also

IMG 20261007 WA0006 1

वार्षिक संकीर्तन महोत्सव को लेकर ट्रस्ट ने महत्वपूर्ण बैठक की

फरीदाबाद से बी.आर.मुराद की रिपोर्ट फरीदाबाद:विश्व श्याम संकीर्तन ट्रस्ट ने अपने वार्षिक संकीर्तन महोत्सव को …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *