Breaking News

मिर्जापुर – राजगढ़ क्षेत्र में जोरो से फलफूल रहा मादक पदार्थ, हीरोइन, गांजा, अबैध कच्ची शराब का धंधा ,प्रशासन रोक पाने में असक्षम

Ibn24x7news रिपोर्ट विकास चन्द्र अग्रहरि ब्यूरो चीफ मीरजापुर l
मीरजापुर l मड़िहान थाना छेत्र के राजगढ़ चौकी के अंतर्गत राजगढ़ क्षेत्र में हो रहा अवैध हीरोइन, गांजा व कच्ची शराब का धंधा खुले आम बिक रहा सभी मादक पदार्थ। अबैध मादक पदार्थ की बिक्री प्रसासन की तरफ सवाल खड़ा करता है, कि पुलिस चौकी के इतने पास होते हुए भी यह सभी धंधा इतनी आसानी से चल रहा है। प्रसासन के द्वारा छापे मारी होती तो जरूर है लेकिन इसका परिणाम फिर वही निकलता है जो पहले से होता आया है। कुछ दिन के लिए ये धंधा बंद कर दिया जाता है और फिर से चालू कर दिया जाता है। इस प्रकार से हीरोइन गांजा और कच्ची दारू पिला कर लोगो की जान के साथ हो रहा खिलवाड़ हो रहा है।युवा इसके आगोश में फंसकर अपना जीवन तबाह करते नजर आ रहे है। प्रसासन को इसपर कोई ठोस कदम क्यू नही उठा कर बन्द नही करवा रहा या इसको प्रशासन जानबूझकर नही बन्द करवाना चाहता है। क्षेत्रवासीओ का कहना है कि सभी अबैध धंधा प्रशासन की क्षत्रछाया में तो नही फलफूल रहा।देखना यह है कि प्रशासन इस पर रोक लगाती है या नतीजा सिफर ही रहता है।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260622 WA0020

थाना अहरौरा पुलिस द्वारा 6 किलोग्राम अवैध गांजा के साथ एक शातिर अभियुक्त गिरफ्तार

मीरजापुर। अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक जनपद मीरजापुर द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *