Breaking News

मिर्जापुर – आक्रोशित ट्रक चालकों ने किया हाइवे जाम

Ibn24x7news रिपोर्ट विकास चन्द्र अग्रहरि ब्यूरो चीफ मीरजापुर l
मीरजापुर ड्रमंडगंज l राष्ट्रीय राज मार्ग रीवा मीरजापुर मार्ग भैसोड़ बलाय पहाड़ में स्थित मध्यप्रदेश बार्डर से सटे मार्ग पर जाम लगा दिया था। मध्यप्रदेश के रीवा जनपद में ट्रक चालकों यूपी ट्रेलर चालकों मे दुर्घटना को लेकर मारपीट विवाद हो गया था। मध्यप्रदेश के क्रेशर प्लांट के ट्रक चालकों तथा मिर्जापुर जनपद के चालकों में हाथा पाई तथा ईंट पत्थर भी चलें थें।
जिससे महादेव कंस्ट्रक्शन के आक्रोशित चालक सूचना मिलते ही कंट्रेक्सन के कुछ गाड़ी चालकों ने मिर्जापुर रीवा मार्ग भैसोड़ बलाय पहाड़ गांव के पास सड़क पर गाड़ियों को खड़ी कर बुधवार को 12 बजे रात्रि से जाम लगा दिए। इनका उद्देश्य था कि रीवा में हुएं ट्रक चालकों से विवाद का बदला लेने के लिए जाम लगा दिए। जाम के झाम में हनुमान से ड्रमंडगंज तक 30 किलोमीटर लंबी कतारे लग गई। आवा गमन बाधित हो गया। सुबह 8 बजे सूचना पर पहुंचे थानाध्यक्ष प्रवीण कुमार सिंह कुछ गाड़ी चालकों को ड्रमंडगंज पुलिस चौकी लें आयें और समझा बुझा कर जाम खुलवाएं। जाम खुलने के बाद गाड़ी चालकों को शांति सौहार्द कायम रखने को कहा और गाड़ी चालकों को वापस कर दिए।
इस संबंध में थानाध्यक्ष हलिया प्रवीण कुमार सिंह का कहना है कि कुछ ट्रक चालकों के बीच मध्यप्रदेश जनपद के रीवा में हुएं विवाद के कारण बार्डर पर जाम लगाया गया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए हनुमना की भी फोर्स के आने की बात कही गई।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20261003 WA0017

देवरिया – पॉक्सो अधिनियम, 2012 के जागरूकता के लिए निकाली गई प्रभात रैली

Ibn news Team DEORIA दिनेश गुप्ता देवरिया। आज दिनांक 2.10.2026 को उत्तर प्रदेश राज्य विधिक …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *