Breaking News

फरीदाबाद – 550 इलेक्ट्रोनिक बसें होंगी जल्द ही हरियाणा के परिवहन बेड़े में शामिल:कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा

फरीदाबाद से बी.आर.मुराद की रिपोर्ट

फरीदाबाद:हरियाणा के परिवहन विभाग के कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा ने कहा कि 550 इलेक्ट्रोनिक बसें जल्द ही हरियाणा के परिवहन बेड़े में शामिल होंगी। इलेक्ट्रानिक बसें पर्यावरण मे शुद्धता बनाए रखने के लिए बेहतर कदम साबित होगा। कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा आज शनिवार को फरीदाबाद के आईएमटी क्षेत्र में पौधा रोपण कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि पर्यावरण को बचाए रखने के लिए पौधो से हराभरा रखना जरूरी है। इसलिए अधिक से अधिक पेड़ पौधे लगाकर उनका रखरखाव करना चाहिए। ताकि पर्यावरण हरा भरा रहे। कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा ने पत्रकारों द्वारा पूछे गए सवालों के जवाब देते हुए कहा कि सरकार द्वारा जारी हिदायतों के अनुसार आजादी के अमृत महोत्सव की श्रंखला में पर्यावरण संरक्षण के लिए कारगर कदम उठा रही है। उन्होंने कहा कि हरियाणा परिवहन विभाग के बेङे में इलेक्ट्रोनिक बसों को शामिल भी पर्यावरण मे शुद्धता बनाए रखने के लिए बेहतर कदम साबित होगा। इलेक्ट्रानिक बसें पर्यावरण मे प्रदूषण नहीं करेंगी। इसमें धुआ हो या साउण्ड पोलुशन दोनों से राहत इन बसों में मिलेंगी। ये बसें सुविधा के अनुसार विभिन्न रूटो पर उपलब्ध करवाई जाएगी।
उन्होंने कहा कि फरीदाबाद जिला के परिवहन विभाग में भी इलेक्ट्रोनिक बसों लोगों की सुविधा के अनुसार मुहैया करवाई जाएगी। इस अवसर पर खंड शिक्षा अधिकारी सतीश चंद्र,सेक्टर- 3 स्कूल के प्रिंसिपल धर्मवीर यादव,हंसराज कपासिया पूरन शर्मा,राजेंद्र शर्मा,कवि देवेंद्र शर्मा,ऊंचा गांव स्कूल की प्रिंसिपल डॉ.कमल सिंह,
मास्टर देवेंद्र गोड,विस्पोर्ट फाउंडेशन के पदाधिकारी अभिषेक वशिष्ठ सीए,मानसिंह,
मास्टर समय सिंह,इसके अलावा आईएमटी इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के पदाधिकारियों में प्रधान प्रमोद राणा,महासचिव रश्मि सिंह,आईसी जैन,डीपी यादव, दयाचंद यादव,वीपी गोयल,देवेंद्र गोयल,तेज चौधरी,अजय अब्रोल, वीपी दलाल,एचएस शेखू,राजदीप मान,अजय सोमवंशी,राजेंद्र कालरा,गरिमा शर्मा,आईएमटी के एस्टेट ऑफिसर विकास चौधरी, हरिकिशन तथा नितिन बरेजा प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

About IBN NEWS

Check Also

IMG 20260705 WA0000

साइबर टीम द्वारा साइबर ठगी की धनराशि 19,500 रूपये पीड़ित के खाता में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक विधानन्द पुत्र दशरथ निवासी मदारपुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *