Breaking News

फरीदाबाद – 40 साल पुराने तालाब को छह घंटे में कर दिया साफ

Ibn24x7news फरीदाबाद से बी.आर.मुराद की रिपोर्ट

फरीदाबाद: बल्लभगढ़ की कुंदन कॉलोनी के लोगों ने स्थानीय पार्षद दीपक यादव व एसडीएम राजेश कुमार के साथ मिलकर 40 साल पुराने तालाब को एक ही दिन में साफ कर दिया | सबसे सराहनीय बात यह है कि तालाब को महज 6 घंटे में ही ऐसा कर दिया जैसे खेलने का मैदान हो | सफाई रविवार सुबह 6 से 12 बजे तक चली | इस कार्य में 300 लोग, निगम के 25 कर्मचारियों ने सहयोग किया | इसके अलावा 10 डंपर,तीन अर्थमूवर,10 ट्रैक्टर कूड़ा भरकर ले गए | यह तालाब करीब 4 एकड़ में फैला हुआ था जो स्थानीय लोगों ने ही कूड़ाघर बना दिया था | पर पार्षद के अनुसार यहां कूड़ा घर बनने से बीमारियां फैलने लगी थी क्योंकि इसके आसपास आबादी थी | उन्होंने कहा कि अब इस जगह का स्थानीय लोग सदुपयोग कर सकेंगे,यहां बच्चे खेल सकेंगे और कई प्रकार के आयोजन भी हो सकेंगे |

हमारा अभियान थमेगा नही | जहां से भी शिकायत आएगी, वही सफाई होगी | अब हमारी टीम कूड़ा फैलाने वालों पर जुर्माना भी करेंगी | लोगों को समझाने की जरूरत है कि शहर के साफ होने से ही लोग स्वस्थ्य हो पाएंगे |– राजेश कुमार,एसडीएम.बल्लभगढ़ |

हमने अपने पार्षद पद पर आते ही सबसे पहले सफाई पर ध्यान दिया है | और हमने जनता की शिकायत पर जोर दिया है | ताकि हमारे वार्ड की जनता परेशान न हो | —दीपक यादव,नगर निगम पार्षद |

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260813 WA0004

80 फीट लंबे तिरंगे के साथ आये छात्रों को मंत्री राजेश नागर ने दी बधाई

फरीदाबाद से बी.आर.मुराद की रिपोर्ट फरीदाबाद:हरियाणा सरकार में मंत्री राजेश नागर ने कहा कि देश …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *