Breaking News

फरीदाबाद – मुजेसर में पति ने चुन्नी से गला घोटकर पत्नी की हत्या की

फरीदाबाद से बी.आर.मुराद की रिपोर्ट

फरीदाबाद:आज सुबह पुलिस को सूचना मिली कि कोहली मोहल्ला मुजेसर में किराए पर रह रही। एक महिला की उसके पति ने चुन्नी से गला घोटकर हत्या कर दी है और दरवाजे को बाहर से कुंडी लगाकर मौके से फरार हो गया है। सूचना पर तुरंत कार्रवाई करते हुए डीसीपी एनआईटी नरेंद्र कादियान,एसीपी मुजेसर दलबीर सिंह,थाना प्रभारी कबुल सिंह व सीन ऑफ क्राइम टीम मौके पर पहुंची जिन्होंने घटनास्थल का मौका मुआयना किया गया। पुलिस द्वारा शव को पोस्टमार्टम के लिए बीके अस्पताल भिजवा दिया गया है तथा मृतका के परिजनों को सूचना दी जा चुकी है। पुलिस प्रवक्ता सूबे सिंह ने बताया कि मृतका की पहचान पूजा पत्नी श्रवण कुमार निवासी निजामपुर,चंबल,उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है जिसकी उम्र लगभग 35 वर्ष है। महिला और उसका पति कोहली मोहल्ला में किराए के मकान पर रहते थे। आरोपी पति फैक्ट्री में काम करता था। आरोपी पति की धरपकड़ के लिए क्राइम ब्रांच और थाना की 2 टीम लगाई गई है आरोपी को जल्द गिरफ्तार रिया जाएगा। महिला के परिजनों को सूचना दे दी गई है। परिजन की शिकायत के मुताबिक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

About IBN NEWS

Check Also

IMG 20260628 WA0000

देवरिया – राजेन्द्र पाल गौतम के संगठनात्मक अनुभव ,संघर्षशील व्यक्तित्व का कांग्रेस को मिलेगा लाभ – डॉ धर्मेन्द्र पांडेय

Ibn news Team DEORIA रिपोर्ट सुभाष यादव सलेमपुर, देवरिया। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *