Breaking News

डीसी विक्रम ने दी जिला वासियों को बुराई पर अच्छाई की जीत पर्व की बधाई

फरीदाबाद से बी.आर.मुराद की रिपोर्ट

फरीदाबाद:उपायुक्त विक्रम ने जिला वासियों को बुराई पर अच्छाई की जीत विजय दशमी एवं दहशरा पर्व की बधाई दी और कहा है कि दशहरा का त्यौहार असत्य पर सत्य की जीत के लिए मनाया जाता है। यह पर्व भगवान राम द्वारा बुराई यानी रावण पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है। भगवान राम ने रावण रूपी बुराई का अंत किया था। डीसी विक्रम ने जिला फरीदाबाद वासियों से आह्वान करते हुए कहा कि प्रत्येक व्यक्ति नेक कार्य करने का आज के दिन संकल्प ले और अंतर्मन में पनप रही हर बुराई का सर्वनाश करें। उन्होंने कहा कि हम सबको मिलकर समाज,जिला,प्रदेश व देश से बुराई को मिटाना होगा।

About IBN NEWS

Check Also

IMG 20260705 WA0000

साइबर टीम द्वारा साइबर ठगी की धनराशि 19,500 रूपये पीड़ित के खाता में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक विधानन्द पुत्र दशरथ निवासी मदारपुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *