Breaking News

फरीदाबाद – परमात्मा का साक्षात स्वरूप है माता पिता का रूप:विपुल गोयल

फरीदाबाद से बी.आर.मुराद की रिपोर्ट

फरीदाबाद:गांव बुआपुर में एम एस नागर एडवोकेट द्वारा अपने पिता महाशय चंदी राम सरपंच ओर माता प्रहलादी देवी की याद में मूर्ति स्थापना की गयी। इस अवसर पर पूर्व उद्योग मंत्री विपुल गोयल भी गांव बुआपुर पहुंचे ओर कार्यक्रम मे शिरकत की। एमएस नागर एडवोकेट द्वारा बताया गया की उनका परिवार पूर्णतया शिक्षित परिवारो की श्रेणी मे आता है जो उनके पिता की देन है क्योंकि वो शिक्षा प्रेमी थे ओर हमेशा शिक्षित होने की प्रेरणा देते थे। नागर ने बताया की आज लगभग् सभी 6 भाइयों ओर उनके पुत्रो समेत तमाम परिवारिक सदस्य सरकारी सेवाओं मे अपनी सेवा दे रहे है। उनके पिता चंदी राम उस समय बहुत बड़े आर्य समाजिक तोर पर जाने जाते थे। इस अवसर पर पूर्व उद्योग मंत्री विपुल गोयल ने कार्यक्रम मे सम्बोधित करते हुए कहा की माता पिता द्वारा दिये संस्कार ही होते है जो बच्चो का भविष्य तय् करते है ओर चंदी राम महाशय जो आज स्वयं तो इस दुनिया में नही है लेकिन उनके दिये संस्कार ओर लगाए गये पौधे आज भी उनके दिये संस्कारो की महक दे रहे है । चंदीराम के सभी 6 पुत्र अलग अलग क्षेत्रो मे समाज को अपनी सेवाएं दे रहे है। पूर्व मंत्री ने कहा की परमात्मा का साक्षात् स्वरूप माता पिता का रूप होता है । इसलिये हमेशा इनका सत्कार करना चाहिए ओर आदर करना चाहिए। पूर्व मंत्री ने एम एस नार्ग एडवोकेट को इस पुण्य कार्य के करने पर बधाई दी ओर सभी को प्रेरित करते हुए कहा की ऐसे पुत्रो से सभी को सीख लेनी चाहिए । इस अवसर पर तिगांव से विधायक राजेश नागर,एम एस नागर एडवोकेट,संदीप,कर्मबीर, किशन नागर,दयानन्द,एमएस नागर का पुरा परिवार भाई भतीजों सहित,गांव से सरपंच व अन्य काफी गणमान्य लोग उपस्थित थे।

About IBN NEWS

Check Also

IMG 20260815 WA0041

देवरिया – खुखुंदू क्षेत्र में धूमधाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस,गैर सरकारी संस्थानों और विद्यालयों में फहराया गया तिरंगा, भारत माता के जयकारों से गूंजा पूरा क्षेत्र

Ibn news Team DEORIA रिपोर्ट सुभाष यादव खुखुंदू, देवरिया। देश का 80वां स्वतंत्रता दिवस शनिवार …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *