Breaking News

फरीदाबाद – नूंह नगर परिषद के संयुक्त उम्मीदवार संजय मनोचा के साथ जजपा कार्यालय पर बैठक पश्चात डोर टू डोर किया प्रचार:राजेश भाटिया

फरीदाबाद से खुशी वत्स की रिपोर्ट

फरीदाबाद: जननायक जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष राजेश भाटिया ने बताया कि नूंह नगर परिषद में संयुक्त उम्मीदवार संजय मनोचा के साथ पार्टी कार्यालय पर कार्यकर्ताओं के साथ बैठक आयोजित की गई और जजपा जिलाध्यक्ष राजेश भाटिया ने भाजपा कार्यालय पर भी बैठक की जहां पर जजपा राजेश भाटिया ने कहा कि बैठक का मुख्य उद्देश्य सयुक्त पार्टी पदाधिकारी और कर्मठ कार्यकर्ता एकजुट होकर अपने उम्मीदवार की जीत दर्ज कराने के लिए दूर टू डोर अभियान की गति को तेज करना होगा। कार्यालय पर बैठक के पश्चात शहर में पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं तथा चेयरमैन पद के प्रत्याशी संजय मनोचा के साथ डोर टू डोर प्रचार करते हुए लोगों से जीत दर्ज कराने की अपील की।जजपा जिलाध्यक्ष राजेश भाटिया ने बताया कि जजपा कार्यालय पर बैठक में मुख्य अतिथि नगर परिषद नूंह प्रभारी वरिष्ठ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अंतराम तंवर,राष्ट्रीय प्रचार सचिव दलवीर धनकर,प्रदेश प्रवक्ता योगेश हिलालपुर व राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य बदरुद्दीन अखबार सूबे सिंह बौहरा,मेवात जिला के अध्यक्ष इकबाल जैलदार,गुड़गांव जिला अध्यक्ष ऋषि पाल राणा,पलवल जिला के अध्यक्ष सुरेंद्र सौरव शामिल थे।

इस अवसर पर जननायक जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष राजेश भाटिया के साथ मजबूत टीम में कर्मचारी प्रकोष्ठ के जिला संयोजक नंदराम तंवर, हरियाणा स्टेट वेलफेयर एसोसिएशन के सदस्य मनोज गोयल, अधिवक्ता मानिक मोहन शर्मा,बड़खल विधानसभा हलका अध्यक्ष सरदार परमिंदर सिंह,फरीदाबाद हल्का अध्यक्ष कुलदीप तेवतिया,लीगल सेल जिला संयोजक गुलाब रावत, एडवोकेट राजेश रावत, फरीदाबाद एनआईटी हल्का अध्यक्ष करामत अली, लतीफ कुरेशी,गगन अरोड़ा शामिल थे।

About IBN NEWS

Check Also

IMG 20260705 WA0000

साइबर टीम द्वारा साइबर ठगी की धनराशि 19,500 रूपये पीड़ित के खाता में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक विधानन्द पुत्र दशरथ निवासी मदारपुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *