Breaking News

फरीदाबाद – दोस्ती की मिसाल है अशोक तंवर : धर्मबीर भड़ाना

फरीदाबाद से बी.आर.मुराद की रिपोर्ट

फरीदाबाद:बीजेपी सरकार युवाओं को अग्निपथ के माध्यम से अग्नि में झोंकने का काम कर रही है। जिस प्रकार सरकार को किसानों के सामने झुकने को मजबूर होना पड़ा था। उसी तर्ज पर युवाओं को बर्बाद करने वाला ये अग्निपथ कानून भी वापिस लेना होगा। उक्त विचार आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता डॉक्टर अशोक तंवर ने शुक्रवार को फरीदाबाद में पार्टी कार्यकर्ता के जन्मदिन के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में शिरकत करने से पूर्व गुड़गांव बड़खल रोड पर स्थित जिला कार्यालय पर पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहे। अशोक तवंर ने कहा कि हरियाणा प्रदेश में आम आदमी पार्टी का कुनबा लगातार बढ़ता जा रहा है और हरियाणा में दूसरी पार्टियों के दिग्गज आम आदमी पार्टी में शामिल हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि मुझे पूर्ण विश्वास है हरियाणा में आम आदमी पार्टी की शुरुआत फरीदाबाद नगर निगम से ही होगी और जो कार्य दिल्ली की गरीब जनता के लिए किए हैं, वही सारे कार्य हरियाणा की जनता के लिए भी किये जायेंगे। उन्होंने अग्नीपथ कानून को लेकर अपने विचार प्रकट करते हुए कहा कि मोदी जी ने देश की सीमा पर जान देने वाले जवानों से वन रैंक-वन पैंशन का जो वादा किया था,आज उसके उलट कार्य करते हुए सैनिकों को नो रैंक-नो पैंशन के तहत भर्ती किए जाने का कानून पास किया है। जो न तो देश हित में है और न ही युवाओं के हित में। यह देश के नौजवानों के साथ धोखा है,उनके अधिकारों का हनन है। इस मौके पर आम आदमी पार्टी के जिला अध्यक्ष धर्मबीर भड़ाना ने डॉक्टर अशोक तंवर का जोरदार स्वागत करते हुए कहा कि अशोक तवंर प्रदेश के प्रबल नेता है और उनके आने ने पार्टी का विस्तार हुआ है। पंजाब की जीत ने कार्यकर्ताओं के जोश को दोगुणा कर दिया है और आज पूरे हरियाणा में आम आदमी पार्टी की धूम मची हुई है। वर्तमान समय मेंं हरियाणा में अगर विपक्ष की भूमिका में कोई है, तो वह केवल आम आदमी पार्टी है। उन्होने कहा की भाजपा की दमनकारी नीतियों,बढती मंहगाई, बेरोजगारी,भ्रष्टाचार के चलते आज प्रदेश की जनता त्राहिमाम-त्राहिमाम करने को मजबूर है। उन्होने कहा की पार्टी में लगातार लोगों की आस्था बढ़ती जा रही है,मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व एवं डॉ. सुशील गुप्ता के मार्गदर्शन में लोग अधिक से अधिक आम आदमी पार्टी में शामिल हो रहे हैं। उन्होने कहा की हम उम्मीद करते है की आने वाली सरकार हरियाणा में आम आदमी पार्टी की होगी। इस मौके पर उनके साथ मंजू गुप्ता,प्रवेश मेहता, गुलशन बग्गा,सौरव राघव,ओपी वर्मा,चंचल तवर,शिवकुमार, राजेंद्र शर्मा,परमजीत कोर, विनोद भाटी,खैमी ठाकुर,ब्रजेश नागर,मुल्क राज भड़ाना,मनीष भाटिया आदि मौजूद रहे।

About IBN NEWS

Check Also

IMG 20260815 WA0041

देवरिया – खुखुंदू क्षेत्र में धूमधाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस,गैर सरकारी संस्थानों और विद्यालयों में फहराया गया तिरंगा, भारत माता के जयकारों से गूंजा पूरा क्षेत्र

Ibn news Team DEORIA रिपोर्ट सुभाष यादव खुखुंदू, देवरिया। देश का 80वां स्वतंत्रता दिवस शनिवार …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *