Breaking News

फरीदाबाद – डिलीवरी बॉय ने चोरी किए 3 लैपटॉप , साथ में 23000/- नगद,पुलिस ने किया गिरफ्तार

फरीदाबाद से खुशी वत्स की रिपोर्ट

फरीदाबाद: डीसीपी क्राइम नरेंद्र कादयान के द्वारा शहर में अपराध पर अंकुश लगाने के लिए अपराधियों की धर-पकड़ के दिए गए दिशा-निर्देशों पर कार्रवाई करते हुए क्राइम ब्रांच डीएलएफ प्रभारी योगिंदर की टीम ने एक चोरी के आरोपी को गिरफ्तार किया है।

पुलिस प्रवक्ता सूबे सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि गिरफ्तार आरोपी रिजवान मूल रूप से बिहार के सीतामढ़ी जिले के गाँव बेसलन का रहने वाला है तथा हाल में किराए पर फरीदाबाद के पल्ला की सरस्वती कॉलोनी में रहता है। आरोपी पल्ला में स्थित डिलीवरी कंपनी में पिछले कई सालों से काम करता है। आरोपी ने डिलीवरी कंपनी में आए 3 लैपटॉप के आर्डर को अपने पास रख लिया। कंपनी मैनेजर की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ चोरी की धाराओं में थाना सराय ख्वाजा में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही थी। मामले की तफ्तीश क्राइम ब्रांच डीएलएफ को मिली जिस पर कार्रवाई करते हुए आरोपी को थाना पल्ला क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया गया है।पुलिस की पूछताछ में आरोपी का कहना है कि उसने एक लैपटॉप बेच दिया और दूसरा लैपटॉप गिरकर टूट गया , एक लैपटॉप आरोपी से बरामद कर लिया गया है। आरोपी से बेचे गए लैपटॉप के ₹23000 नगद बरामद कर लिए गए हैं।साथ ही साथ पूछताछ के बाद आरोपी को अदालत में पेश कर जेल भेज दिया गया है।

About IBN NEWS

Check Also

IMG 20260815 WA0006

स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर पुलिस अधीक्षक देवरिया श्री अभिजित आर. शंकर द्वारा पुलिस लाइन देवरिया में किया गया ध्वजारोहण, पुलिस कार्मिकों ने राष्ट्रसेवा एवं कर्तव्यनिष्ठा की ली शपथ ।

Ibn news Team DEORIA रिपोर्ट सुभाष यादव आज दिनांक 15.08.2026 को स्वतंत्रता दिवस के पावन …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *