Breaking News

फरीदाबाद – मानव अधिकार केवल पुलिस नहीं पूरे समाज का मसला है : राजेश चेची

फरीदाबाद से बी.आर.मुराद की रिपोर्ट

फरीदाबाद:जब हम अपने दायरे से बाहर निकलते हैं तब हमें बहुत कुछ सीखने को मिलता है। हमें अपने आसपास के माहौल को ध्यान से देखना चाहिए और निरंतर अपने को अच्छा इंसान बनाने की दिशा में बढ़ाना चाहिए। यह बात डीएसपी सीएफ फ्लाइंग राजेश चेची ने कही। वह यहां मैगपाई पर्यटन केंद्र में मानव अधिकार मिशन के स्थापना दिवस पर बतौर मुख्य अतिथि बोल रहे थे। चेची ने कहा कि अगले कुछ वर्षों तक आपको हरियाणा पुलिस में बहुत सारे बदलाव देखने को मिलेंगे। उन्होंने बताया कि पहले हरियाण में पुलिस कांस्टेबल की भर्ती में लिखित परीक्षा नहीं होती थी, लेकिन अब लिखित परीक्षा होने से कांस्टेबल भी पढ़े लिखे आ रहे हैं। जिसका अंतर समाज में देखने को मिलेगा। डीएसपी चेची ने कहा कि पुलिस के पास आदमी खुशी में नहीं आता है,किसी परेशानी में आता है। ऐसे परेशान आदमी को पुलिसवाला थोड़ा प्यार से बोल ले,पानी पिलवा दे और समस्या पूछ ले। इतने में ही उसकी आधी समस्या दूर हो जाती है। चेची ने कहा कि पुलिस भी बदल रही है। समाज भी बदले। हम सब मिलकर समाज का निर्माण करते हैं। उन्होंने कहा कि हम सबको ध्यान रखना होगा कि एक का मानव अधिकार बचाने के चक्कर में दूसरे का मानव अधिकार कहीं खत्म तो नहीं हो रहा है। उन्होंने मानव अधिकार मिशन के नए लोगो का लोकार्पण कर कार्यकर्ताओं को बधाईयां दीं। इस अवसर पर मानव अधिकार मिशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ महेन्द्र शर्मा ने बताया कि हमारा मिशन देश के 26 राज्यों में काम कर रहा है और हमारे करीब एक लाख 70 हजार सदस्य हैं। जो निरंतर मानव अधिकारों के लिए काम कर रहे हैं। उन्होंने मिशन के मुख्य संरक्षक सुप्रीम कोर्ट के पूर्व मुख्य न्यायाधीश एवं राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग के पूर्व अध्यक्ष जस्टिस केजी बालाकृष्णन का लिखित मैसेज भी पढकऱ सुनाया,जो किन्हीं कारणों से कार्यक्रम में नहीं पहुंच सके। इस अवसर पर विभिन्न क्षेत्रों में कार्यरत व्यक्तियों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन शकुन रघुवंशी ने किया। कार्यक्रम में मानव अधिकार मिशन के राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष महेन्द्र सिंह जनमेधा, राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष भारत भूषण शर्मा,राष्ट्रीय संगठन सचिव संजीव खत्री एवं चतर सिंह भाटी, राष्ट्रीय विधिक सचिव एडवोकेट राजेश खटाना,एडवोकेट विकास वर्मा,यशपाल सिंह,मंडल उपाध्यक्ष विजय मंगला, जिला फरीदाबाद अध्यक्ष सुधीर शर्मा, जिला महिला अध्यक्ष प्रियंका बिष्ट सहित हरियाणा,दिल्ली,यूपी एवं आंध्र प्रदेश से बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

About IBN NEWS

Check Also

IMG 20260705 WA0000

साइबर टीम द्वारा साइबर ठगी की धनराशि 19,500 रूपये पीड़ित के खाता में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक विधानन्द पुत्र दशरथ निवासी मदारपुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *