Breaking News

फरीदाबाद – अस्पताल में महिला की मौत के मामले में पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार

फरीदाबाद से बीआर मुराद की रिपोर्ट

फरीदाबाद:सेक्टर-16 के निजी अस्पताल में सोमवार रात इलाज के दौरान हुई महिला की मौत ने पुलिस को पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है। मंगलवार दोपहर 3:00 बजे पोस्टमार्टम होने के बाद पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। एक होटल के डायरेक्टर एसपी जैन ने बताया कि उनके भतीजे राकेश जैन की पत्नी पूनम को सेक्टर-16 के एक बड़े निजी अस्पताल में सर्जरी से पहले उनकी पूरी तरह सिर ठीक थी उनकी सभी टेस्ट रिपोर्ट नॉर्मल थी फैलोपियन ट्यूब में रसौली की सर्जरी होनी थी आरोप हैकि एनेस्थीसिया के ओवर डोज से उनकी मौत हुई है इस मामले में डॉक्टरों से जब उन लोगों ने बात करने की कोशिश की तो अस्पताल प्रशासन ने पहले सभी एंट्री प्वाइंट ब्लॉक कर दिए और बाउंसर लगा दिए परिवार ने विरोध जताया था परिजनों को सब तक नहीं दिया परिजनों ने अस्पताल के बाहर हंगामा किया इसके बाद पुलिस ने मौके पर आकर परिजनों को शव दिलवाया अस्पताल से जब संपर्क किया गया तो उन्होंने इस मामले पर कोई कोई भी बयान नहीं दिया।
➡️ बेटी से किया था जल घर लौटने का वादा
3 साल पहले पूनम के पति राकेश जैन के किडनी खराब हो जाने के कारण निकालनी पड़ी थी। अब वह एक किडनी के सहारे चल रहे हैं। राकेश ने कहा कि उनकी पत्नी ने किडनी डॉक्टर का क्या बिगाड़ा था जो उनके साथ ऐसा हुआ। उन्होंने बताया कि ऑपरेशन थिएटर में जाने से पहले पूनम ने व्हाट्सएप पर अपनी 8 साल की बेटी से बात की बेटी ने जब पूछा कि में घर कब आएंगे तो पूनम ने कहा कि जल्द आते हैं। इसके बाद में कॉल काट कर फोटो सर्जरी के लिए चली गईं।

About IBN NEWS

Check Also

IMG 20261011 WA0001

पारिवारिक रंजिश के चलते वली मोहम्मद पर कुल्हाड़ी,लाठी-डंडों व लोहे की रॉड से हमला कर जान से मारने वाले चार आरोपी गिरफ्तार

फरीदाबाद से बी.आर.मुराद की रिपोर्ट फरीदाबाद: बता दें कि 8 अक्टूबर की रात थाना पल्ला …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *