Breaking News

पश्चिमी चम्पारण – नगर निगम के हर मोहल्ले में बनाई जाएगी पर्यावरण कमेटी

Ibn24x7news रिपोर्ट विजय कुमार शर्मा प,च,बिहार
–कमेटी में 10 लोग सामिल किये जायेंगे
–कमेटी मोहल्ला परिसर साफ सफाई की करेगी निगरानी
स्वच्छ सर्वेक्षण अभियान के तहत कोई भी ब्यक्ति स्वयं या संस्था के द्वारा नगर निगम के मानकों के अनुसार अपने परिसर व व्यवसायिक/रिहायशी मोहल्ला पर्यावरण समिति के सदस्यों तथा नगर निगम के कर्मियों के माध्यम अपने परिसर का सर्वेक्षण कराकर नगर निगम का सबसे स्वच्छ परिसर के प्रथम पुरस्कार के रूप में 50 हजार प्राप्त कर सबके लिए प्रेरणास्रोत बन सकता है। इसके साथ ही समस्त मोहल्ले के लोग भी अपने परिसर को सबसे स्वच्छ परिसर का स्थान दिलाकर 10 हजार रुपये प्राप्त करके पूरे मोहल्ले में सबके लिए प्रेरणास्रोत बन सकते है। इसके लिए आपको नगर निगम कार्यालय में एक आवेदन करना होगा। जिसमें नगर निगम द्वारा मानक दिए गए है उनको पूरा करना होगा। जिसके आधार पर सर्वेक्षण किया जाएगा। इस मौके पर तमाम प्रशासनिक अधिकारी मौजूद थे।
मानक:-
1- क्या आवेदक स्वच्छता महुआ एप का प्रयोग करता है
2- परिसर में गीला और सूखा कूड़ा डालने के लिए अलग अलग कूड़ेदान की व्यवस्था है
3- क्या आवेदक द्वारा स्वयं अपने परिसर के आसपास चोक नाली जिसमें प्लास्टिक आदि को साफ करता/करवाता है
4- क्या आवेदक के द्वारा प्लास्टिक नाली या आस पास डाली जाती है
5- क्या आवेदक घर का सामान लाने हेतु प्लास्टिक बैग के बजाय जूट बैग का प्रयोग करता है
6- क्या आवेदक के परिसर के आस पास गमला,कूलर आदि में जल भराव तो नही है।
7- क्या आवेदक ने सार्वजनिक नाली को अतिक्रमित किया है
8- क्या आवेदक के द्वारा किसी पात्र को प्रेरित किया गया है

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260622 WA0020

थाना अहरौरा पुलिस द्वारा 6 किलोग्राम अवैध गांजा के साथ एक शातिर अभियुक्त गिरफ्तार

मीरजापुर। अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक जनपद मीरजापुर द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *