Breaking News

देवरिया – सलेमपुर क्षेत्र के बरठा चौराहे पर कांग्रेसियों ने चलाया वोट चोर गद्दी छोड़ हस्ताक्षर अभियान

Ibn news Team DEORIA

रिपोर्ट धर्मेन्द्र पांडेय

IMG 20251011 WA0026

सलेमपुर, देवरिया। आज पूरे देश में दबे कुचले, दलितों, आदिवासी, पिछड़े व गरीबों पर अत्याचार बढ़ गया है इनके आवाज को कमजोर कर इनकी समाज में जो हिस्सेदारी है इनसे छीनी जा रही है। उक्त बातें सलेमपुर विधानसभा क्षेत्र के बरठा चौराहे पर कांग्रेस द्वारा चलाए जा रहे वोट चोर गद्दी छोड़ हस्ताक्षर अभियान के दौरान सम्बोधित करते हुए नई दिल्ली एम्स के पूर्व असिस्टेंट प्रोफेसर व मध्यप्रदेश के मनावर विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस विधायक डॉ हीरालाल अलावा ने कहा।उन्होंने कहा कि लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी व कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के नेतृत्व में हर कांग्रेसी लोकतंत्र व संवैधानिक मूल्यों की रक्षा के लिए तैयार है।जिलाध्यक्ष विजयशेखर मल्ल रोशन ने कहा कि देश व प्रदेश में नफरत व हिंसा फैलाने वालों को आज सत्ता का खुला संरक्षण प्राप्त है।कोई भी लोकतांत्रिक देश संविधान से ही चलता है, इसी संविधान व आमजन के अधिकारों के रक्षा लिए कांग्रेस यह अभियान चला रही है। जिला उपाध्यक्ष डॉ धर्मेन्द्र पांडेय ने कहा कि कांग्रेस का गौरवशाली इतिहास रहा है बड़े त्याग बलिदान के बाद कांग्रेस के नेतृत्व में देश को आजादी मिली है। जिला उपाध्यक्ष जनार्दन वर्मा ने कहा कि लोगों को अपने मताधिकार व उनके मतों की रक्षा के लिए यह जागरूकता अभियान कांग्रेस चला रही है। ब्लॉक अध्यक्ष भागलपुर डॉ रमेश कुशवाहा ने कहा कि कांग्रेस की देन है कि आज गरीब ,दलित पिछड़ा वर्ग सम्मान का जीवन व्यतीत कर रहा है। अभियान के दौरान पांच सौ लोगों ने हस्ताक्षर कर अपना समर्थन दिया। कार्यक्रम में हरिहर त्रिपाठी,जिला ,मार्कण्डेय मिश्र,आलोक त्रिपाठी,जगरनाथ यादव, दीनदयाल प्रसाद,वशिष्ठ मोदनवाल,युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष गोविंद मिश्र,वजीर अहमद,रविप्रकाश सिंह,रजनीश प्रसाद,आनन्द शंकर,प्रेमलाल भारती,विकास चौधरी, केदार प्रसाद,रामविलास शर्मा, अल्लाउद्दीन, रामसमुझ, इंद्रदेव, निजामुद्दीन अंसारी,अशोक विश्वकर्मा, प्रेमसागर कुशवाहा, रामकृपाल कुशवाहा, जगदीश प्रसाद,इस्माइल अंसारी, किताबुद्दीन ,अशोक मद्देशिया आदि प्रमुख रूप से शामिल हुए।

About IBN NEWS

Check Also

IMG 20260623 WA0001

अर्जन देव जी महाराज के पवन प्रकाश उत्सव पर सिक्खों चलते राहगीरों को पिलाया शरबत

मीरजापुर। अहरौरा पांचवें पातशाही श्रीगुरु अर्जन देव जी महाराज के पवन प्रकाश उत्सव पर संगत …