Breaking News

देवरिया – विशेष सचल दल द्वारा मिठाई निर्माण कारखाने पर छापा डालकर लगभग 01 क्विंटल मिठाइयां तथा 20 पैकेट साइट्रिक एसिड कराई गईं नष्ट

Ibn news Team DEORIA

रिपोर्ट सुभाष चंद्र यादव

IMG 20241028 WA0013 IMG 20241028 WA0012

*देवरिया, (सू.वि.) 28 अक्टूबर।* जिलाधिकारी श्रीमती दिव्या मित्तल के निर्देशानुसार सहायक आयुक्त खाद्य द्वितीय जनपद देवरिया द्वारा मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी राजीव मिश्र के नेतृत्व में गठित विशेष सचल दल ने दीपावली एवं अन्य आगामी त्यौहारों के दृष्टिगत प्रवर्तन कार्यवाही की। इस क्रम में सोनबरसा रोड, सलेमपुर स्थित मिठाई निर्माण कारखाने पर छापा डाला गया।
मौके पर विभिन्न प्रकार की मिठाइयों का निर्माण करते हुए पाया गया। मिलावटी एवं कृत्रिम पदार्थ से तैयार किए जाने के संदेह के आधार पर चमचम, खोया, गुलाब जामुन, छेना मिठाई तथा सोनपापड़ी के कुल 05 नमूने संग्रहित किए गए। बासी पाए जाने पर लगभग 01 क्विंटल मिठाइयां तथा 20 पैकेट साइट्रिक एसिड नष्ट कराई गईं।
इसके अतिरिक्त, रेलवे स्टेशन रोड सलेमपुर स्थित मिठाई की एक दुकान से खोवा तथा छेना मिठाई का एक-एक नमूना संग्रहित किया गया। संग्रहित किए गए सभी नमूनों को जांच हेतु खाद्य विश्लेषक प्रयोगशाला झांसी को भेज दिया गया है।
इस कार्यवाही में प्रेमचंद्र, श्रीराम यादव, घनश्याम वर्मा, मानवेंद्र कुमार तथा राजू पाल खाद्य सुरक्षा अधिकारी शामिल रहे।
*प्रचारित प्रसारित द्वारा सूचना विभाग, देवरिया*

About IBN NEWS

Check Also

IMG 20261006 WA0001

देवरिया – स्वास्थ्य केंद्र भटनी पर संविदा कर्मचारियों ने ज्ञापन सौंपा

Ibn news Team DEORIA दिनेश गुप्ता देवरिया, भटनी।राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संगठन के प्रांतीय नेतृत्व के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *