Breaking News
IMG 20260915 WA0001

देवरिया – मातृभाषा के सम्मान से ही समृद्ध होगा समाज-मोहन द्विवेदी

Ibn news Team DEORIA

रिपोर्ट दिनेश गुप्ता भटनी

IMG 20260915 WA0001

सलेमपुर (देवरिया)। स्थानीय नगर के विद्यालय जी.एम. एकेडमी के प्रांगण में हिंदी दिवस समारोह का शुभारंभ विद्यालय के प्रधानाचार्य मोहन द्विवेदी ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि मातृभाषा के सम्मान से ही समृद्ध होगा समाज। बाद शिवांग पांडेय आदि विद्यार्थियों ने स्वस्तिवाचन प्रस्तुत कर कार्यक्रम को मंगलमय बना दिया। जया शुक्ला ने सुंदर भजन पर मनोहारी नृत्य प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया। आदित्य यादव, शिवांगी यादव, महिमा, खुशी सिंह, प्रतिष्ठा द्विवेदी तथा विद्यालय के अनेकों नन्हे-मुन्ने बच्चों ने हिंदी भाषा के विकास और महत्व पर अपने विचार प्रस्तुत किए। इस अवसर पर विद्यालय के हिंदी अध्यापक ज्ञानेंद्र मिश्र, अध्यापक एस के गुप्ता ने मातृभाषा के रूप में हिंदी की भूमिका पर अपने विचार व्यक्त किए।

कार्यक्रम के अंत में विद्यालय के प्रधानाचार्य मोहन द्विवेदी ने हिंदी अध्यापकों को अंगवस्त्रम् और पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में डी.मिश्रा, जी.के.मिश्र, प्रियंका, अनीता पांडेय, अंकिता मिश्रा, चंद्रप्रकाश, प्रीती सिंह आदि समस्त हिंदी अध्यापक अध्यापिकाओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का सफल संचालन मेधा मिश्रा और संजना चौधरी ने संयुक्त रूप से किया।

About IBN NEWS

Check Also

Screenshot 2026 09 06 22 11 58 70 6012fa4d4ddec268fc5c7112cbb265e7

भटनी /देवरिया – शिक्षक राष्ट्र निर्माण का मजबूत स्तंभ

Ibn news Team DEORIA रिपोर्ट दिनेश गुप्ता भटनी भटनी , देवरिया।भेंगारी भवानी छापर रोड पर …