Breaking News

देवरिया न्यू प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खुखुन्दू में हुआ विदाई समारोह. स्वास्थ्य कर्मियों को फूल माला पहनाकर किया गया स्वागत

Ibn news ब्यूरो रिपोर्ट सुबाश चन्द्र देवरिया


न्यू प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खुखुन्दू में आज 2 स्वास्थ्य कर्मी के स्थानांतरण होने पर विदाई समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें सीएचसी के सभी डॉक्टर और स्वास्थ्य कर्मी मौजूद रहे।

आपको बता दें सीएचसी खुखुन्दू में लैब टेक्नीशियन के पद पर तैनात अविनाश राय और फार्मासिस्ट के पद पर संजय राय के स्थानांतरण होने पर न्यू प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खुखुन्दू में एक विदाई समारोह किया गया। जिसमें सभी स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा फूल माला पहनाकर स्थानान्तरण होने पर उनके उज्जवल भविष्य की कामना की गई।

कार्यक्रम के दौरान सीएचसी अधीक्षक डा0 सुनील कुमार गुप्ता द्वारा बताया गया कि वह काफी समय से न्यू प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खुखुन्दू में सजय राय व अविनाश राय जी द्धारा जो सेवाएं हॉस्पिटल में दी गई वह सराहनीय है। कोरोना समय में काफी मेहनत से कार्य किया गया। कोविड में स्वास्थ्य कर्मचारियों द्वारा जान जोखिम में डालकर कोरोना से लोगों को निजात दिलाई।

इस अवसर पर डॉ जेपी मौर्य आरती तिवारी ओंकार नाथ मिश्रा आलोक सिंह राजू पटेल बीएन चौरसिया मिथिलेश देवी गिरजा प्रसाद जयराम सिंह श्याम नारायण कुशवाहा गुंजा देवी द्धारा फूल माला पहनाकर उनका विदाई समारोह किया गया। ।

About IBN NEWS

Check Also

IMG 20261007 WA0003

एक बार पुनः विजय अभियान जारी करते हुए राज्य गोल्ड मेडलिस्ट बना अयान

Ibn news Team DEORIA रिपोर्ट सुभाष यादव खुखुन्दू (देवरिया) 70 में स्कूली ताइक्वांडो राज्य चैंपियनशिप …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *