Breaking News

देवरिया-थाना रामपुर कारखाना पुलिस द्वारा एक अदद नाजायज तमंचा के साथ 01अभियुक्त को गिरफ्तार किया

Ibn news ब्यूरो रिपोर्ट देवरिया

थानाध्यक्ष रामपुर कारखाना मय फोर्स देखभाल क्षेत्र, रोकथाम अपराध, तालाश वांछित अभियुक्त हेतु क्षेत्र में भ्रमणशील थे, कि मुखबिर से सूचना पर डुमारी तिराहे के पास से एक व्यक्ति को एक अदद नाजायज तमंचा 315 बोर मय एक अदद जिन्दा कारतूस 315 बोर के साथ गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त से नाम पता पूछने पर अपना नाम व पता हिमांशु सिंह उर्फ टुन्नू सिंह पुत्र अनिल सिंह उर्फ पिन्टू सिंह निवासी ग्राम डुमरी थाना रामपुर कारखाना जनपद देवरिया बताया। गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से मय 01 अदद जिंदा कारतूस व 01 अदद तमंचा 315 बोर बरामद करते हुये रामपुर कारखाना पुलिस द्वारा 3/25 आर्म्स एक्ट का अभियोग पंजीकृत कर नियमानुसार आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।

About IBN NEWS

Check Also

IMG 20261007 WA0003

एक बार पुनः विजय अभियान जारी करते हुए राज्य गोल्ड मेडलिस्ट बना अयान

Ibn news Team DEORIA रिपोर्ट सुभाष यादव खुखुन्दू (देवरिया) 70 में स्कूली ताइक्वांडो राज्य चैंपियनशिप …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *