Breaking News

देवरिया – तहसील दिवस सलेमपुर: दलितों को मिला आवासीय पट्टा, ग्राम प्रधान संगीता देवी और जयराम प्रसाद के प्रयास रंग लाए

ibn24x7news.com

रिपोर्ट धर्मेन्द्र कुमार

IMG 20250920 WA0021

सलेमपुर,/देवरिया –दिनांक 20 सितम्बर 2025 को तहसील दिवस सलेमपुर में जिलाधिकारी महोदया के नेतृत्व में दर्जनों दलित परिवारों को आवासीय पट्टा स्वीकृत कर वितरित किया गया। यह वही लोग हैं जिनके मकान बीते मई महीने में अवैध कब्जा हटाने के दौरान प्रशासन द्वारा गिराए गए थे।

IMG 20250920 WA0023

बताते चलें कि मई माह में सलेमपुर की एसडीएम दिशा श्रीवास्तव ने खुखुन्दू क्षेत्र में सरकारी जमीन को कब्जा मुक्त कराने के लिए बुलडोज़र चलवाकर कार्रवाई की थी। उस समय वर्षों से कब्जा किए गए भूखंड खाली कराए गए थे।

आज जिलाधिकारी महोदया द्वारा इन भूमिहीन दलित परिवारों को जमीन का वैध पट्टा सौंपा गया। इस पूरे कार्य में ग्राम प्रधान श्रीमती संगीता देवी और उनके पति श्री जयराम प्रसाद की लगातार मेहनत और पहल महत्वपूर्ण रही।

इस पुनीत कार्य के लिए ग्राम प्रधान संगीता देवी एवं श्री जयराम प्रसाद को ग्रामीणों सहित विभिन्न सामाजिक संगठनों द्वारा बधाई और शुभकामनाएं दी जा रही हैं।

About IBN NEWS

Check Also

IMG 20261002 WA0003

देवरिया – के.के. पब्लिक एकेडमी सीनियर सेकेंडरी भटनी में मनाई गई गांधी-शास्त्री कि जयंती

Ibn news Team DEORIA दिनेश गुप्ता देवरिया,भटनी। के.के. पब्लिक एकेडमी सीनियर सेकेंडरी, भटनी में *राष्ट्रपिता …