Breaking News
Screenshot 2026 09 16 21 30 51 44 680d03679600f7af0b4c700c6b270fe7

देवरिया – खुखुंदू में दो लाख रुपये जमा कराने का लालच देकर ठगी, 20 हजार रुपये लेकर फरार हुए ठग

Ibn news Team DEORIA

रिपोर्ट सुभाष यादव

Screenshot 2026 09 16 21 30 51 44 680d03679600f7af0b4c700c6b270fe7

देवरिया/खुखुंदू। थाना खुखुंदू क्षेत्र के पिपरा उर्फ बंदी गांव में दो अज्ञात व्यक्तियों द्वारा एक व्यक्ति को उसके खाते में दो लाख रुपये जमा कराने का लालच देकर ठगी किए जाने का मामला सामने आया है। आरोप है कि ठगों ने पीड़ित को नकली कागज के नोट देकर धोखे से ₹20,000 रुपये ले लिए। मामले की सूचना डायल 112 पर दी गई, जिसके बाद खुखुंदू पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की।

पुलिस के अनुसार, 11 सितंबर 2026 को विकास कुमार पुत्र राधेश्याम निवासी पिपरा उर्फ बंदी, थाना खुखुंदू, जनपद देवरिया ने डायल 112 पर सूचना दी कि दो व्यक्तियों ने उसके पिता से पैसे छीन लिए हैं।

सूचना मिलने के बाद थाना खुखुंदू पुलिस ने मामले की जांच की। जांच के दौरान सामने आया कि उसी दिन करीब सुबह 10 बजे राधेश्याम पुत्र महादेव ग्राहक सेवा केंद्र से पैसा निकालकर वापस लौट रहे थे। इसी दौरान रास्ते में दो अज्ञात व्यक्ति उन्हें मिले।

आरोप है कि दोनों व्यक्तियों ने राधेश्याम को उनके खाते में ₹2 लाख रुपये जमा करने का लालच दिया। इसके बाद आरोपियों ने उन्हें नकली कागज के नोट थमा दिए और धोखे से उनसे ₹20,000 रुपये ले लिए। घटना के बाद दोनों अज्ञात व्यक्ति वहां से फरार हो गए।

पीड़ित की तहरीर के आधार पर थाना खुखुंदू में सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया जा रहा है। पुलिस द्वारा मामले में अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है तथा आरोपियों की पहचान और घटना की जांच की जा रही है।

लोगों से सतर्क रहने की अपील

पुलिस की इस कार्रवाई के बीच लोगों से अपील है कि किसी भी अनजान व्यक्ति के झांसे में आकर रुपये का लेन-देन न करें। विशेष रूप से बैंक, ग्राहक सेवा केंद्र या एटीएम से पैसा निकालने के बाद रास्ते में किसी व्यक्ति द्वारा अधिक रकम दिलाने अथवा खाते में पैसा जमा कराने का लालच दिए जाने पर सावधानी बरतें।

रिपोर्ट: सुभाष यादव | IBN News, देवरिया

About IBN NEWS

Check Also

WhatsApp Image 2026 09 14 at 5.13.54 PM

जरगो बांध पर छह बदमाशों का धावा, युवक की हिम्मत से लूट की साजिश नाकाम

दो बाइकों से पहुंचे बदमाशों ने युवक को घेरा, शोर मचाते ही अंधेरे में भागे …