Breaking News

देवरिया – खामपार पुलिस तथा अर्द्धसैनिक बल सहित थाना खामपार पुलिस द्वारा फ्लैग मार्च कर आमजन को कराया गया सुरक्षा का एहसास

Ibn news ब्यूरो रिपोर्ट देवरिया

पुलिस उपमहानिरीक्षक/पुलिस अधीक्षक देवरिया के निर्देशन व अपर पुलिस अधीक्षक देवरिया के पर्यवेक्षण में थाना खामपार पुलिस तथा अर्द्धसैनिक बल सहित थाना खामपार पुलिस द्वारा फ्लैग मार्च कर आमजन को कराया गया सुरक्षा का एहसास।

आज दिनांक 22.01.2022 को श्रीमान उपमहानिरीक्षक/पुलिस अधीक्षक महोदय जनपद देवरिया के निर्देशानुसार आगामी विधान सभा चुनाव 2022 में शान्ति एवं कानून व्यवस्था कायम करने तथा जनता के मध्य भयमुक्त मतदान करने का विश्वास कायम करने के आज खामपार थाना क्षेत्र के कस्बा खामपार,भिंगारी बाजार,भवानी छापर,हाता,हरेराम चौराहा,बंगरा बाजार,बखरी बाजार इत्यादि क्षेत्रों में सशस्त्र सीमा बल एवं पुलिस बल द्वारा संयुक्त फ्लैग मार्च किया गया. फ्लैग मार्च के दौरान जनता से अपील की गई कि यदि कहीं आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन होता हुआ पाए तो तुरंत पुलिस को सूचना दे । इसी प्रकार यदि कोई व्यक्ति वोट डालने के लिए प्रलोभन दे तो उसके प्रलोभन में न आए और इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दें.
फ्लैग मार्च में श्रीमान क्षेत्राधिकारी भाटपाररानी श्री पंचम लाल,असिस्टेट कमांडेंट बीएसएफ तथा नायब तहसीलदार भाटपाररानी थानाध्यक्ष खामपार मय पुलिस टीम एवं अर्द्धसैनिक बल के भारी संख्या में जवान सम्मिलित रहे ।

About IBN NEWS

Check Also

IMG 20260809 WA0014

देवरिया – द्वादश ज्योतिर्लिंग भारत की संस्कृति और आध्यात्मिक एकता के प्रतीक : शास्त्री जी

Ibn news Team DEORIA रिपोर्ट सुभाष यादव शिव महापुराण कथा के अष्टम दिवस पर द्वादश …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *