Breaking News

देवरिया के आयान बिन लियाकत ने राष्ट्रीय अस्तर पर सिल्वर मेडल प्राप्त किया

Ibn news Team

IMG 20250829 WA0004

उड़ीसा राज्य के ई जवाहरलाल नेहरू इंडोर स्टेडियम, कटक में आयोजित 4वें नेशनल ताइक्वांडो चैंपियनशिप 2025 में देवरिया जनपद के खुखुन्दू क्षेत्र के आयान बिन लियाकत (पुत्र – लियाकत अहमद) ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सिल्वर पदक पर कब्ज़ा जमाया।

आयान ने अपनी लाजवाब खेल प्रतिभा और दमदार रणनीति से क्रमशः

पांडिचेरी 5-2
पश्चिम बंगाल 12-3
बिहार 10 -6
नागालैंड 4-1
दिल्ली 11-5 की अंतर से पराजित करते हुए
सिल्वर मेडल अपने नाम किया।
इस जीत के साथ ही आयान बिना लिया कर के पिता लियाकत अहमद कहा कि मेरे पुत्र को राष्ट्रीय स्तर के ख्याति प्राप्त करना मेरे परिवार ही नहीं इस क्षेत्र, जनपद और मंडल के लिए गौरव का छण है। मेरा पुत्र बचपन से ही कुछ इस तरह की गतिविधियां करता था जो आज 11 वर्ष की उम्र में दिखाई दिया। अयान के कोच माधव वर्मा ने गुण को पहचाना और आगे ले जाने का सपना मुझे दिखाया था। वह सपना आज पूरा हो गया। यू पी पब्लिक स्कूल के प्रधानाचार्य पवन कुमार कुशवाहा ने कहा कि मेरे विद्यालय का कक्षा 6 का विद्यार्थी जो गौरव हासिल किया वह मेरे विद्यालय के साथ साथ क्षेत्र और प्रदेश के लिए गौरव का छड है।

उनकी इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर जनपदीय कोच गिरीश चंद्र सिंह, देवरिया के जिला क्रीड़ा अधिकारी अनुराग श्रीवास्तव, जिला ताइक्वांडो संघ के अध्यक्ष संजय कनोडिया, जिला ओलंपिक संघ के महासचिव जय जयसवाल ने हार्दिक बधाई दी और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ प्रेषित कीं।

About IBN NEWS

Check Also

IMG 20261114 WA0005

छठ पूजा को शांतिमय तरीके से संपन्न करने के लिए हुआ पीस कमेटी की बैठक

Ibn news Team DEORIA दिनेश गुप्ता भाटपार रानी देवरिया स्थानीय स्थानीय थाना परिसर में छठ …