Breaking News
2

देवरिया=हत्या के मामले में चार वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, महिला की इलाज के दौरान हुई थी मौत

Ibn news Team DEORIA

दिनेश गुप्ता

2

देवरिया।गौरीबाजार थाना क्षेत्र में मारपीट के दौरान गंभीर रूप से घायल हुई महिला की इलाज के दौरान मौत के मामले में पुलिस ने चार वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से महिला का छीना गया मोबाइल फोन भी बरामद किया है। सभी के विरुद्ध नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस के अनुसार, 13 सितंबर को वर्दगोनिया निवासी श्रीमती जगवन्ती देवी पत्नी गोविन्द निषाद ने थाना गौरीबाजार में तहरीर देकर आरोप लगाया था कि बंटवारे एवं आने-जाने की बात को लेकर कुछ लोगों ने उनके साथ गाली-गलौज की। विरोध करने पर आरोपियों ने जान से मारने की नीयत से पीछे से प्रहार कर दिया तथा उनका मोबाइल छीन लिया। बीच-बचाव करने पहुंचे परिजनों के साथ भी मारपीट की गई।

घटना में घायल जगवन्ती देवी का उपचार चल रहा था, इसी दौरान उनकी मृत्यु हो गई। इसके बाद विवेचना में मिले साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने मुकदमे में हत्या की धारा 103(1) बीएनएस की बढ़ोत्तरी की।

पुलिस ने 15 सितंबर को लंगड़ी चौराहे के पास से सुरेन्द्र निषाद पुत्र चन्द्रमा निषाद निवासी वर्दगोनिया, राजू निषाद उर्फ गोलू पुत्र महेन्द्र निषाद, देवन्ती देवी पत्नी सुरेन्द्र निषाद तथा आंचल पुत्री सुरेन्द्र निषाद को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार राजू निषाद उर्फ गोलू के पास से वादिनी का VIVO एंड्राइड मोबाइल बरामद हुआ।

कार्रवाई थानाध्यक्ष मृत्युन्जय राय के नेतृत्व में कांस्टेबल सौरभ यादव, सुजीत गुप्ता तथा महिला कांस्टेबल लीलावती और सुगन्धा सिंह की पुलिस टीम ने की।

पुलिस के मुताबिक मामले में विवेचना जारी है और गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

WhatsApp Image 2026 09 14 at 5.13.54 PM

जरगो बांध पर छह बदमाशों का धावा, युवक की हिम्मत से लूट की साजिश नाकाम

दो बाइकों से पहुंचे बदमाशों ने युवक को घेरा, शोर मचाते ही अंधेरे में भागे …