Breaking News

तौफ़ीक कुरैशी को इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन लातूर, महाराष्ट्र का ज़िला अध्यक्ष बनाया गया

पत्रकारों की समस्याओं के खिलाफ आवाज उठायेगी इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन -तौफ़ीक कुरैशी

लातूर, महाराष्ट्र।

इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सेराज अहमद कुरैशी के निर्देश पर एवं मराठवाडा महाराष्ट्र प्रदेश महासचिव व्यंकटेश सूर्यवंशी की सहमती से मराठवाडा महाराष्ट्र के प्रदेश अध्यक्ष असलम कुरैशी ने औसा जिला लातूर निवासी, न्यूज 24 लातूर वेब पोर्टल के चीफ एडिटर तौफिक कुरैशी को लातूर, महाराष्ट्र का ज़िला अध्यक्ष बनाया है और आशा व्यक्त की है कि इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन में शहर से लेकर गांव के सभी पत्रकारों को जोड़कर पत्रकार हितों की रक्षा एवं उत्पीड़न की घटनाओं पर सतत् संघर्षशील रहेंगे। तौफिक कुरैशी ने कहा कि पत्रकारों की समस्याओं के खिलाफ आवाज उठाने के लिए इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन सदैव तत्पर है।
तौफिक कुरैशी को प्रदेश अध्यक्ष मराठवाडा, महाराष्ट्र असलम कुरैशी के हाथों नियुक्ती पत्र दिया गया एवं उनकों माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। इस अवसर पर प्रदेश महासचिव मराठवाड़ा व्यंकटेश सूर्यवंशी, शेख शाहबाज़ के साथ ही अन्य पत्रकार उपस्थित थे।
तौफिक कुरैशी को लातूर, महाराष्ट्र का ज़िला अध्यक्ष मनोनीत किए जाने पर मोहम्मद परवेज़, गिरिराज सिंह, सलमान अहमद, सनोबर अली कुरैशी एडवोकेट, रंजीत सम्राट (बिहार प्रदेश अध्यक्ष), मो. सुल्तान अख्तर, नसीम रब्बानी, के.एम. राज, हाशिम रिजवी, राजकुमार यादव, विजय मद्देशिया, पंकज झा, अवनीश त्रिपाठी, अश्फाक आरिफ खान (जबलपुर), आदिल अकबर प्रदेश प्रवक्ता जम्मू-कश्मीर, देवेंद्र भोंडे (इम्पैक्ट 24 न्यूज), व्यंकटेश सूर्यवंशी (प्रदेश महासचिव, मराठवाडा), शेख नबी सिपोराकर ( प्रदेश उपाध्यक्ष मराठवाडा), जावेद पठाण ( प्रदेश कोषाध्यक्ष मराठवाडा), फारूख शेख (जिला अध्यक्ष, जलगांव), शेख उमर बब्लू (जिला अध्यक्ष, जालना), शकील अहमद (जिला अध्यक्ष, परभणी), सैय्यद मिन्हाजउद्दीन (जिला अध्यक्ष, बीड), अयाज अहमद खान (जिला अध्यक्ष, मुंबई), जैनोद्दीन पटेल (जिला अध्यक्ष, नांदेड), फय्याज कुरैशी (जिला अध्यक्ष, वाशिम) कृष्णा रौराले, लक्ष्मण राजुरकर आदि पत्रकार गण ने हर्ष व्यक्त कर बधाई दी।

About IBN NEWS

Check Also

IMG 20260705 WA0000

साइबर टीम द्वारा साइबर ठगी की धनराशि 19,500 रूपये पीड़ित के खाता में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक विधानन्द पुत्र दशरथ निवासी मदारपुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *