Breaking News

जिलाधिकारी देवरिया ने किया देवरही माता मंदिर में मां आदि शक्ति की आराधना

देवरिया, (सू0वि0), 22 मार्च

चैत्र नवरात्रि के अवसर पर आज जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने देवरही माता मंदिर में पूरे विधि विधान के साथ माँ आदि शक्ति की आराधना की। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए कई आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने देवरही माता मंदिर के सौंदर्यीकरण कार्य में हर संभव सहयोग के लिए आश्वस्त किया। मंदिर परिसर में जिला प्रशासन ने मंदिर प्रबंधन के सहयोग से भजन-कीर्तन, एवं शप्तशती पाठ का भी आयोजन किया गया।जिलाधिकारी ने बताया कि शासन से प्राप्त निर्देश के क्रम में जनपद के विभिन्न मंदिरों में जिला प्रशासन एवं मंदिर प्रबंधन समितियों के समन्वय में विशेष कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। जनपद वासियों को नवरात्रि पर्व की शुभकामनाएं दी। इस दौरान एसडीएम सौरभ सिंह, ईओ रोहित सिंह व शक्ति गुप्ता सहित विभिन्न लोग उपस्थित थे।

प्रचारित द्वारा सूचना विभाग देवरिया

About IBN NEWS

Check Also

IMG 20260808 WA0007

आकाशीय बिजली की चपेट में आने से NEET अभ्यर्थी युवक की मौत, खेत से लौटते समय हुआ हादसा

मानिकपुर गांव में तेज बारिश के दौरान वज्रपात की चपेट में आया 21 वर्षीय रोहित …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *