Breaking News
Screenshot 20241019 101504

गाजीपुर – मिशन रोजगार : विधायक अंकित की सोच व पहल से वेरोजगार युवावो को संजीवनी मिलने के आसार

Screenshot 20241019 101504

टीम आईबीएन न्यूज़

राकेश की रिपोर्ट

गाजीपुर : प्रदेश में बेरोजगारी को लेकर लगातार राजनीतिक जोरों पर है उत्तर प्रदेश सरकार के द्वारा मिशन रोजगार देने के बावजूद विपक्ष के द्वारा मिशन रोजगार को सिर्फ बेरोजगारों के लिए छलावा बताया जाता है तो वही अब प्रदेश में समाजवादी पार्टी के विधायक भी मिशन रोजगार में जुड़ गए हैं ।

इसी कड़ी में गाजीपुर के सैदपुर विधानसभा के विधायक अंकित भारती ने मिशन रोजगार विधायक जनता के द्वार कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया, जिसका दो दिन पहले गाजीपुर के सांसद अफजाल अंसारी ने शुभारंभ किया था। वहीं अब विधायक और उनके लोगों के द्वारा गांव गांव जाकर मिशन रोजगार के लिए कैंप लगाकर युवाओं से आवेदन लेने का काम किया जा रहा हैं।

ज्ञात हो कि सपा विधायक अंकित भारती जिनके पिता ओपी भारती श्रम विभाग में डायरेक्ट रहे हैं जिसकी वजह से नोएडा गाजियाबाद सहित बड़े शहरों के बड़े-बड़े कारखानों और फैक्ट्री में उनका संबंध है जिसका लाभ सैदपुर के वेरोजगार उठा सकेगे।

विधायक अंकित के द्वारा 15 अक्टूबर को मिशन रोजगार विधायक जनता के द्वार कार्यक्रम शुरू किया गया जिसके तहत प्रत्येक दिन अब 7 से 8 की संख्या में अलग-अलग गांव में कैंप लगाकर हाई स्कूल व आईटीआई के छात्रों का आवेदन ले रहे हैं जिसमें युवाओं की उम्र 18 से 25 रखी गई है इस उम्र वर्ग के बच्चों का आवेदन लेकर इन्हें गाजियाबाद अन्य बड़े शहरों में अच्छे पैकेज पर रोजगार दिलाने की कवायद चल रही हैं।

15 अक्टूबर का इसका शुभारंभ हुआ वहीं 16 अक्टूबर से इस पर काम शुरू किया गया जिसमें 16 अक्टूबर को कुल 8 ग्राम सभाओं में कैंप किया गया और इस दौरान 100 से अधिक आवेदन मिले जिन्हें अब उन्हें विभिन्न कंपनियों में तैनाती दिलवाने के लिए कार्य किया जाएगा। उन्होंने बताया कि यह कार्यक्रम आगामी 1 से 2 महीने तक चलाया जाएगा।

About IBN NEWS

Check Also

IMG 20261006 WA0001

देवरिया – स्वास्थ्य केंद्र भटनी पर संविदा कर्मचारियों ने ज्ञापन सौंपा

Ibn news Team DEORIA दिनेश गुप्ता देवरिया, भटनी।राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संगठन के प्रांतीय नेतृत्व के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *