Breaking News
Screenshot 20241115 104655

गाजीपुर: पूर्व पीएम नेहरू का जन्मदिन भारत ही नहीं पूरा विश्व बाल दिवस के रूप में मनाता है:सुनील राम

Screenshot 20241115 104655

टीम आईबीएन न्यूज़

ब्युरो रिपोर्ट

गाज़ीपुर। जिला कांग्रेस कमेटी ने कोतवाली थाना क्षेत्र के रजदेपुर स्थित कांग्रेस पार्टी के कैंप कार्यालय में पूर्व प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू के 135 वें जन्मदिन को भाव पूर्वक याद किया।

जिलाध्यक्ष सुनील राम की अध्यक्षता में स्व. प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू के चित्र पर माल्यार्पण कर उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष सुनील राम ने कहा कि नेहरू जी का जन्मदिन भारत में ही नहीं बल्कि पूरे विश्व में बाल दिवस के रूप में मनाया जाता है। उन्हें देश की जनता के साथ बच्चों से खासा लगाव था। बच्चे भी उन्हें चाचा नेहरू के नाम से पुकारते थे।

इस मौके पर पूर्व विधायक अमिताभ अनिल दुबे ने कहा कि जवाहरलाल स्वतंत्रता आंदोलन के उन सिपाहियों में शामिल थे जिन्होंने देश की आजादी में गांधी जी के साथ एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई, उनका जन्म 14 नवंबर 1889 को प्रयागराज के एक प्रतिष्ठित बैरिस्टर परिवार में हुआ, स्व. जवाहरलाल नेहरू के जयंती को बालदिवस के रूप में मनाया जाता है।

एआईसीसी सदस्य रविकांत राय एवं पूर्व अध्यक्ष डॉ मार्कंडेय सिंह ने नेहरू जी के बारे में कहा कि उन्होंने बड़े औद्योगिक, कृषि, सिंचाई और बिजली परियोजनाओं की विरासत छोड़ दी। स्टील प्लांट स्थापित करने, बांधों के निर्माण और बिजली संयंत्र स्थापित करने जैसी परियोजनाओं ने भारत को तकनीकी और बुनियादी ढांचे के विकास के मार्ग पर अग्रसर किया।

इसी कारण से पंडित जवाहरलाल नेहरू ‘आधुनिक भारत के शिल्पकार’ के नाम से जाने गए। वे उन कुछ लोगों में से एक थे जिन्होंने देश और दुनिया पर बहुत प्रभाव डाला। शहर अध्यक्ष संदीप विश्वकर्मा ने कहा कि चाचा नेहरू के जन्मदिवस पर हम सभी उनके बताए रास्ते का अनुसरण करते हुए उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि दे रहे हैं।

इस अवसर पर प्रमुख रूप बटुक नारायण मिश्रा, वरिष्ठ कांग्रेस नेता अजय सिंह, पीसीसी सदस्य प्रमिला देवी, अजय ज्ञान प्रकाश सिंह, मुन्ना, मुसाफिर बिन्द, लाल सिंह यादव, आशुतोष गुप्ता एवं चंद्रिका सिंह, अरविंद मिश्रा, मंसूर जैदी, विद्याधर पांडे, राम नगीना पांडे, सदानंद गुप्ता, महबूब निशा, संगीता राजभर, राशिद लाल मोहम्मद, सुधांशु तिवारी, कुंदनश खरवार, शंभू सिंह कुशवाहा, प्रमिला भारती, अयूब अंसारी, लखन श्रीवास्तव, बृजेश कुमार, नसीम अख्तर, शशिकांत श्रीवास्तव, गयासुद्दीन अंसारी, शशि भूषण राय, विनोद सिंह, अब्दुल्ला मास्टर, ओम प्रकाश यादव, आशुतोष सिन्हा आदि लोग मौजूद रहे।

About IBN NEWS

Check Also

IMG 20260809 155226

देवरिया – त्रिपुरारी हैं भगवान शिव, सत्य की स्थापना के लिए किया त्रिपुरासुरों का संहार : पं. राघवेन्द्र शास्त्री

Ibn news Team DEORIA रिपोर्ट सुभाष यादव खुखुन्दू, देवरिया। पावन सावन मास में मठिया धाम, …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *