Breaking News
Screenshot 20241025 154132

गाजीपुर:बीच बाज़ार तडतडाने लगी गोलिया मची भगदड़ एक गंभीर इलाके मे दहशत

Screenshot 20241025 154227 Screenshot 20241025 154132

टीम आईबीएन न्यूज़

राकेश की रिपोर्ट

गाजीपुर। सुहवल थाना क्षेत्र के सरैला चट्टी पर बीती रात आटो चालक एक युवक को पुरानी रंजिश में गोली मार दी गई। गोली युवक के सीने में फंसी हुई है। घटना से बौखलाये ग्रामीणों ने जमानियां जाने वाले मार्ग पर चक्का जाम कर दिया है।

मौके पर एसपी ग्रामीण समेत कई थानों की फोर्स पहुंच गई है। जिला अस्पताल के डॉक्टरों ने घायल युवक को वाराणसी ट्रामा सेंटर के लिए रेफर कर दिया है। क्षेत्र के सरैया गांव निवासी 24 वर्षीय धर्मेंद्र पुत्र हरिशंकर बिंद अपने गांव की चट्टी पर खड़ा था। इस दौरान डुहिया गांव निवासी एक युवक वहां पहुंचा। किसी पुरानी रंजिश को लेकर उक्त युवक से धर्मेंद्र का विवाद हुआ।

गुस्से में आकर हमलावर युवक ने पिस्तौल से धर्मेंद्र पर गोली दाग दी। गोली धर्मेंद्र के सीने में जा फंसी। घटना को अंजाम देने के बाद हमलावर मौके से फरार हो गया। आनन- फानन में घायल युवक को इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया। डॉक्टर ने उसकी हालत गंभीर बताते हुए वाराणसी ट्रामा सेंटर के लिए रेफर कर दिया। दूसरी ओर घटना से बौखलाये ग्रामीणों ने चक्का जाम कर दिया।

इस संदर्भ में अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि रंजिश के कारण एक युवक ने धर्मेंद्र को गाली मार दी जिसे तत्‍काल इलाज के लिए अस्‍पताल ले जाया गया। मुकदमा दर्ज कर मामले की छानबीन की जा रही है। शीघ्र ही अपराधी को गिरफ्तार कर लिया जायेगा।

About IBN NEWS

Check Also

IMG 20261006 WA0001

देवरिया – स्वास्थ्य केंद्र भटनी पर संविदा कर्मचारियों ने ज्ञापन सौंपा

Ibn news Team DEORIA दिनेश गुप्ता देवरिया, भटनी।राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संगठन के प्रांतीय नेतृत्व के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *