Breaking News
Screenshot 20250219 152637

गाजीपुर:बम की फर्जी सूचना पर लोकमान्य तिलक टर्मिनल काशी एक्सप्रेस की हुई सघन तलाशी घंटो रुकी रही ट्रेन

 

टीम आइबीएन न्यूज़

राकेश की रिपोर्ट

गाजीपुर। जी0आर0पी0 चौकी प्रभारी औड़िहार उ0नि0 राजकपूर सिंह द्वारा प्रभारी निरीक्षक सैदपुर जनपद गाजीपुर को मंगलवार को बताया गया कि लोकमान्य तिलक टर्मिनल काशी एक्सप्रेस 15018, जो जनपद मऊ स्टेशन से वाराणसी स्टेशन की तरफ जा रही है कि उक्त ट्रेन के किसी कोच मे बम की सूचना उनके रेलवे कन्ट्रोल को एक नेट कालिंग नं0 से सूचना प्राप्त हुई है।

इस सूचना पर प्रभारी निरीक्षक सैदपुर द्वारा क्षेत्राधिकारी सैदपुर व उच्चाधिकारी गण को अवगत कराया गया तथा इस सूचना पर ADM, अपर पुलिस अधीक्षक नगर, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट सैदपुर क्षेत्राधिकारी सैदपुर के नेतृत्व में जी0आर0पी0 , आर0पी0एफ0 व सिविल पुलिस तथा एस0एस0 चेक टीम के सहयोग से काशी एक्सप्रेस की सभी बोगियों के अन्दर व बाहर सघनता पूर्वक चेकिंग की गई।

लेकिन कोई भी संदिग्ध व्यक्ति /वस्तु नहीं मिले। बाद चेकिंग उक्त ट्रेन को गंतव्य की ओर रवाना किया गया।

About IBN NEWS

Check Also

IMG 20261006 WA0001

देवरिया – स्वास्थ्य केंद्र भटनी पर संविदा कर्मचारियों ने ज्ञापन सौंपा

Ibn news Team DEORIA दिनेश गुप्ता देवरिया, भटनी।राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संगठन के प्रांतीय नेतृत्व के …