Breaking News
Screenshot 20241110 145131

गाज़ीपुर:शटर तोड़कर आभूषण की दुकान में हुई लाखों की चोरी

Screenshot 20241110 145131

टीम आईबीएन न्यूज़

राकेश की रिपोर्ट

गाज़ीपुर। जखनिया कस्बे में स्थित राज अलंकार मंदिर की आभूषण की दुकान है जहां देर रात चोरों ने दुकान से सारे गहने साफ कर दिए।

कस्बे में अजीत कुमार वर्मा बल्लू सेठ की आभूषण की दुकान एचडीएफसी बैंक के ठीक सामने है जहां शुक्रवार की रात चोरों ने सटर तोड़कर अंदर रखें 10 लाख रुपए से ज्यादा के गहने चोरी कर लिए सुबह टूटा शटर देख लोगों ने व्यवसायी को सूचना दी ।

कस्बे में चोरी की बात सुन सभी व्यापारी इकट्ठा हो गए व्यापार प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष प्रमोद वर्मा ने चोरी की सूचना एसपी सिटी ज्ञानेंद्र को दी चोरी की सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक भुड़कुडा तारावती यादव व क्षेत्राधिकारी भुडकुडा बलराम मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी लिए साथ ही अगल-बगल के सीसीटीवी फुटेज को भी चेक किया गया।

व्यापारियों का कहना है कि जहां चोरी हुई है ठीक उसके सामने एचडीएफसी बैंक यूनियन बैंक है फिर भी हौसला बुलंद चोरों ने इस घटना को अंजाम दिया यह पुलिस की निष्क्रियता है अगर पुलिस गस्त करती तो शायद इतनी बड़ी घटना नहीं घटती इस चोरी की घटना से व्यापारियों में काफी आक्रोश व्याप्त है। प्रभारी निरीक्षक तारावती यादव ने बताया की तहरीर मिली है जांच की जा रही है

About IBN NEWS

Check Also

IMG 20261014 WA0008

देवरिया – पथरदेवा विधानसभा-338 में भाजपा की करारी हार होगी : परवेज आलम

Ibn news Team DEORIA दिनेश गुप्ता देवरिया। विधानसभा क्षेत्र 338 पथरदेवा में आगामी विधानसभा चुनाव …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *