Breaking News

खीरी – मानसून की पहली बारिश में तालाब बने विद्यालय व नगर, जनता में फैला आक्रोश

Ibn24x7news संवाददाता मोहम्मद असलम

एंकर– लखीमपुर खीरी -2 दिन से हो रही तेज बारिश के चलते निघासन परिषदीय विद्यालय सहित दर्जनों विद्यालयों के प्रांगण में पानी भरकर तालाब बन गए हैं लगातार दो दिन से हो रही मानसून की पहली बारिश ने प्रशासन की पोल खोलकर रख दी है जीवन अस्त व्यस्त हो गया है बच्चे स्कूल भी नहीं जा पा रहे हैं जिसके चलते शिक्षण कार्य भी प्रभावित हो गया है!
मोहम्मदी नगर का तो बहुत ही बुरा हाल है मानसून की पहली बारिश ने नगरपालिका की पोल खोलकर रख दी है नगर पालिका द्वारा दावा किया गया था कि नाले व नालियों की सफाई पूर्ण रूप से की जा चुकी है लेकिन पहली बरसात में ही नगर के तमाम मुख्य मार्गों सहित तालिवअली चौराहे के आसपास व कॉलेज रोड, अस्पताल रोड व अन्य मोहल्ले पानी भरकर तालाब बन गयाे और बरसात का गंदा पानी घरों में घुस गया जिससे भयंकर रोग फैलने का खतरा बन गया है लोगों को काफी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है!
जिससे जनता में काफी आक्रोश पाया जा रहा है

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260808 WA0006

नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में नामजद अभियुक्त गिरफ्तार, पॉक्सो एक्ट के तहत कार्रवाई

अहरौरा पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर आरोपी को दबोचा, न्यायालय भेजा गया अहरौरा, मीरजापुर। …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *