Breaking News

क्राइम ब्रांच ने स्नेचिंग की वारदात को अंजाम देने वाले दो आरोपियों को किया गिरफ्तार

फरीदाबाद से बी.आर.मुराद की रिपोर्ट

फरीदाबाद:डीसीपी क्राइम मुकेश मल्होत्रा के द्वारा अपराध पर अंकुश लगाने के लिए आरोपियों की धरपकड़ के लिए गए दिशा-निर्देश पर कार्रवाई करते हुए क्राइम ब्रांच सेक्टर-48 राकेश सिंह की टीम ने स्नैचिंग की वारदात को अंजाम देने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।पुलिस प्रवक्ता सूबे सिंह ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों में गोपाल और नकुल का नाम शामिल है। आरोपी गोपाल मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले के गांव नर ताल का तथा वर्तमान में इंदिरा कॉलोनी गांव फतेहपुर चंदीला में वह आरोपी नकुल दिल्ली के मेन बाजार पहाड़गंज का तथा वर्तमान में इंदिरा कॉलोनी फतेहपुर चंदीला में रहता है। क्राइम ब्रांच टीम ने दोनों आरोपियों को थाना सूरजकुंड के स्नैचिंग के मामले में सुलभ शौचालय कोड़ी कॉलोनी NIT-5 से गिरफ्तार किया है। आरोपियों से मोटरसाइकिल व मोबाइल फोन बरामद किया गया है। आरोपियों से पूछताछ में सामने आया कि आरोपी नशे की पूर्ति के लिए छिना झपटी की वारदात को अंजाम देते हैं। आरोपी को अदालत में पेश कर जेल भेज दिया गया है। वारदात में शामिल अन्य आरोपी की क्राइम ब्रांच की तलाश कर रही है जल्द गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया जाएगा।

About IBN NEWS

Check Also

IMG 20261007 WA0006 1

वार्षिक संकीर्तन महोत्सव को लेकर ट्रस्ट ने महत्वपूर्ण बैठक की

फरीदाबाद से बी.आर.मुराद की रिपोर्ट फरीदाबाद:विश्व श्याम संकीर्तन ट्रस्ट ने अपने वार्षिक संकीर्तन महोत्सव को …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *