Breaking News

कलम चलती है जब….

Ibn news Team

कलम चलती है जब,
अपने कर्तव्य पथ पर,
लिखती दास्तां छवि समाज की,
स्वच्छ,पंक,धूसरित दर्प छन्द पर,
है आवाज़ शोषितों मजलूमों की,
करती वार सत्ता के दंभ पर,
सत्य का कर संधान,
होते न डिग पल भर,रहते निडर,
कलमों की धार बना बिगाड़ देती है छवि,
कलम चलती है जब-अपने कर्तव्य पथ पर………….
सत्ता का मद चूर कर देती है,
जन का दुःख हर लेती है,
देती है दुखती रगों को संबल,
करती सवाल बन विपक्ष कातर,
दिखाती सही गलत का अंतर,
गली हो या जंतर-मंतर,
करती निनाद कलरव जीवन भर,
कलम चलती है जब अपने कर्तव्य पथ पर…………
खोलती उर के भय बन्धन,
लाती बाहर स्वेत क्रंदन,
शोषण का खोल कपाट,
सत्ता होती है नतमस्तक,
कलम चलती है जब अपने कर्तव्य पथ पर…………. ------ दिनेश गुप्ता पत्रकार

About IBN NEWS

Check Also

IMG 20261007 WA0003

एक बार पुनः विजय अभियान जारी करते हुए राज्य गोल्ड मेडलिस्ट बना अयान

Ibn news Team DEORIA रिपोर्ट सुभाष यादव खुखुन्दू (देवरिया) 70 में स्कूली ताइक्वांडो राज्य चैंपियनशिप …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *