Breaking News

अयोध्या – श्रावण मास के प्रथम सोमवार को दिनांक 17.07.2022 को प्रातः 08:00 बजे से दिनांक 18.07. 2022 की रात्रि तक अयोध्या धाम क्षेत्र में निम्न यातायात व्यवस्था डायवर्जन लागू रहेगी

अयोध्याअयोध्या ब्यूरो कामता शर्मा
अयोध्या धाम क्षेत्र में आने वाले श्रद्धालु शासन द्वारा जारी कोविड़ 19 से बचाव के निर्देशों का पालन करेगें व बिना मास्क श्रद्धालुओं का प्रवेश वर्जित रहेगा।

1. अयोध्या शहर की तरफ से अयोध्या धाम आने वाले कामर्शियल वाहन / आटो विक्रम वाहनों का गुप्ता होटल से प्रवेश पूर्णतः वर्जित रहेगा व महोबरा चौराहा, आशिफ बाग चौराहा, रामघाट चौराहा, बालू घाट बैरियर होते हुए साकेत बैरियर तक ही जायेगें उसी रास्ते अयोध्या शहर ही तरफ जायेगें।

2. अयोध्या धाम में निवास करने वाले लोग परिक्रमा मार्ग के रास्ते गैस गोदाम, चक्रतीर्थ व महोबरा होते हुए अपने गन्तब्य को जायेगें।

3. गोण्डा की तरफ से आने वाले सभी प्रकार के वाहनो को लकडमंडी से हाइवे की तरफ
डायवर्ट किया जायेगा।

4. बाह्य जनपदो से आने वाले सभी प्रकार के वाहन साकेत पेट्रोल पम्प बैरियर तक ही आयेंगे ।

5. बन्धा तिराहा (नयाघाट) से अन्दर आने वाले सभी प्रकार के वाहनों का प्रवेश पूर्णतः वर्जित रहेगा।

6. काशीराम कालोनी, आशिफबाग, महोबरा चौराहा, गुप्ता होटल से अयोध्या शहर की तरफ जायेगें।

7. साकेत बैरियर से नयाघाट की तरफ आने वाले वाहन पूर्णतः प्रतिबन्धित रहेगें।

8. दीनबन्धु से छोटी छावनी की तरफ वाहन पूर्णतः प्रतिबन्धित रहेगें।

9. रामघाट चौराहे से हनुमानगढ़ी की तरफ वाहन पूर्णतः प्रतिबन्धित रहेगें।

10. श्रीराम अस्पताल से हनुमानगढ़ी की तरफ वाहन पूर्णतः प्रतिबन्धित रहेगें।

About IBN NEWS

Check Also

IMG 20261005 WA0005

देवरिया – चोरी की मोटरसाइकिल के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार

Ibn news Team DEORIA दिनेश गुप्ता देवरिया। गौरीबाजार पुलिस ने चोरी की मोटरसाइकिल के मामले …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *