अयोध्या ब्यूरो कामता शर्मा
अयोध्या की रामलीला में नजर आएंगे BJP के 3 सांसद, बॉलीवुड के सितारे भी निभाएंगे किरदार
अयोध्या. रामनगरी अयोध्या में होने वाली फिल्मी सितारों की रामलीला अयोध्या की रामलीला अब शुरू हो गई है. सरयू की अविरल जलधारा के समीप स्थित लक्ष्मण किला प्रांगण में होने वाली सबसे बड़ी रामलीला का आयोजन इस साल ज्यादा भव्य और अलौकिक है . इस बार भाजपा के तीनों भोजपुरी सुपरस्टार सांसद अयोध्या की रामलीला में अलग-अलग किरदार निभाते नजर आएंगे.
अयोध्या की रामलीला में फिल्म जगत की नामचीन हस्तियां अभिनव प्रस्तुत करेंगी, लेकिन भोजपुरी सिनेमा से जुड़े सुपरस्टार और भाजपा के सांसद दिनेश लाल यादव निरहुआ, रवि किशन और मनोज तिवारी इस बार अहम किरदार निभाएंगे. गोरखपुर से बीजेपी सांसद रवि किशन केवट की भूमिका में नजर आएंगे, तो आजमगढ़ सांसद दिनेश लाल यादव निरहुआ भगवान राम के छोटे भाई लक्ष्मण के रूप में नजर आएंगे. जबकि दिल्ली से सांसद मनोज तिवारी परशुराम की भूमिका निभाएंगे. वहीं, दूसरी तरफ मशहूर फिल्म ‘मैंने प्यार किया’ की अभिनेत्री भाग्यश्री शबरी की भूमिका में नजर आएंगी, तो फिल्म स्टार बिंदु दारा सिंह हनुमान बनेंगे. फिल्म अभिनेता गजेंद्र चौहान राजा जनक का पात्र करेंगे, तो महाभारत में शकुनि का रोल निभाने वाले गूफी पेंटल नारद मुनि की भूमिका में नजर आएंगे.भगवान राम की भूमिका में राहुल बूचर होंगे। जबकि उपासना सिंह कैकेयी, तथा गिरिजा शंकर राजा दशरथ का किरदार अदा करने वाले हैं।
यूं तो अयोध्या की रामलीला की चर्चा दुनियाभर में होती है, लेकिन इस बार अयोध्या की रामलीला को लेकर अलग ही उत्साह है. इसका सबसे बड़ा कारण ये भी है कि 2 साल से कोरोना महामारी के कारण आम जन मानस को रामलीला डिजिटल माध्यम से ही देखने को मिल रही थी. इस बार राम भक्त अयोध्या पहुंच कर रामलीला का आनंद उठा सकते हैं।
Check Also
देवरिया – पथरदेवा विधानसभा-338 में भाजपा की करारी हार होगी : परवेज आलम
Ibn news Team DEORIA दिनेश गुप्ता देवरिया। विधानसभा क्षेत्र 338 पथरदेवा में आगामी विधानसभा चुनाव …