Breaking News
Screenshot 20250415 191424

स्पेस लैब का हुआ भव्य उद्घाटन, निपुण लक्ष्य प्राप्त छात्रों को मिला सम्मान

Ibn news Team DEORIA

रिपोर्ट सुभाष यादव

आज दिनांक 15 अप्रैल 2025 को प्राथमिक विद्यालय खुखुन्दू नम्बर 1 में राज्य वित्त एवं केंद्रीय वित्त के सहयोग से ग्राम पंचायत खुखुन्दू द्वारा निर्मित स्पेस लैब का भव्य उद्घाटन हुआ। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधानसभा रामपुर कारखाना के लोकप्रिय विधायक माननीय श्री सुरेन्द्र चौरसिया जी रहे, जिन्होंने फीता काटकर लैब का उद्घाटन किया।

इसके साथ ही स्कूल चलो अभियान, निपुण लक्ष्य प्राप्त बच्चों को प्रमाण पत्र वितरण, तथा उनके अभिभावकों को सम्मानित करने जैसे विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन भी संपन्न हुआ।

विधायक श्री चौरसिया जी ने इस अवसर पर विद्यालय के समस्त शिक्षकों को उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने शिक्षा के क्षेत्र में हो रहे नवाचारों की सराहना की।

खंड शिक्षा अधिकारी श्री सूरज कुमार ने सरकार द्वारा संचालित विभिन्न शैक्षिक योजनाओं की जानकारी दी और विकास खंड भलुअनी की प्रदेश स्तर पर प्राप्त उपलब्धियों को साझा किया।

कार्यक्रम का संचालन श्री ज्ञान प्रकाश मिश्र ने कुशलता पूर्वक किया।

इस अवसर पर क्षेत्र के अनेक गणमान्य नागरिक, अभिभावकगण एवं शिक्षा विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे, जिनमें प्रमुख रूप से निम्नलिखित नाम शामिल हैं:

 

 

About IBN NEWS

Check Also

IMG 20260708 162754

देवरिया – भलुअनी-रुद्रपुर मार्ग के अंश निर्धारण एवं दर निर्धारण को लेकर बैठक संपन्न

Ibn news Team DEORIA रिपोर्ट सुभाष यादव देवरिया 8 जुलाई। भलुअनी-रुद्रपुर मार्ग के निर्माण कार्य …