भाटपाररानी।मांगों को लेकर स्थानीय तहसील परिसर में सोमवार को माकपा कार्यकर्ता भूख हड़ताल पर बैठ गए। अंत में मांगों का पत्रक उपजिलाधिकारी रामकेश यादव को सौंपा। उनके आश्वसान के बाद भूख हड़ताल समाप्त हुई।
वक्ताओं ने कहा कि पार्टी के जिला मंत्री का. साधु शरण के साथ कुछ दिन पूर्व रजिस्टार कानूनगों के पास खतौनी में नाम सुधरवाने के लिए गए थे लेकिन रजिस्टार कानूनगों द्वारा उनके साथ दुर्व्यवहार किया गया। उनके पर उचित कार्रवाई की जाय। इसके अलावा पंद्रह दिनों के अंदर अभिलेखों में सुधार का समय निश्चित किया जाए। कार्यालय में जनसुनवाई के दौरान आमजन के बैठने की भी व्यवस्था की जाय।
यहां मुख्य रूप से का. नथुनी कुशवाहा, मथुरापुरी, विद्यावती, राजकुमारी देवी, इंदु देवी, शारदा देवी, रामनरेश कुशवाहा, चंद्रशेखर आजाद, पहवारी कुशवाहा, सुनील गुप्त, मुंद्रिका प्रसाद, नवल बिहारी, जयप्रकाश सिंह, रविन्द्र गुप्त आदि मौजूद रहे।
Tags उत्तरप्रदेश देवरिया सलेमपुर
Check Also
08 जनवरी 2023 को है पत्रकार एकता यात्रा का होगा सम्मान समारोह
अनुस्मारक 7 सन्दर्भ: 2027/पएयागो/सम्मान दिनांक 07 जनवरी 2023“”भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार समन्वय समिति व सोशल मीडिया …