पश्चिमी चंपारण:- दूसरी शादी रचाने वाली महिला और अपहरणकर्ता गिरफ्तार
अपने पति को छोड़कर दूसरे से शादी रचाने वाली महिला दुलारी देवी को मैनाटाड़ पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। साथ में अपहरणकर्ता ब्रजेश राम को भी पुलिस ने दबोच लिया। मैनाटाड़ थानाध्यक्ष राम विनोद सिंह ने बताया कि गिरफ्तार दुलारी देवी के पति किशोर राम ने आवेदन देकर अपनी पत्नी के अपहरण के मामले में थाना कांड संख्या 45/18 केस दर्ज कराया था। जिसमें ब्रजेश राम को नामजद किया था। केस दर्ज होने के बाद पुलिस दोनों को तालाश कर रही थी। पुलिस साठी थाना क्षेत्र के गौनाही गांव से दुलारी देवी एवं ब्रजेश राम को गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तार अपहरणकर्ता ब्रजेश राम को बेतिया जेल भेज दिया गया है।वही दुलारी देवी का मेडिकल जांच एवं 164 के बयान के लिए बेतिया भेजा जा रहा है।
रिपोर्ट विजय कुमार शर्मा ibn24x7news पश्चिमी चंपारण बिहार
Tags पश्चिमी चम्पारण बिहार
Check Also
सरकार, नेता, अधिकारी व मानव निर्मित नियम धर्म मे हस्तक्षेप न करें
(१)श्रीनाथजी के सखा बृजवासी है ! सन् 1409 से सन् 1506 (97 वर्ष) तक श्री …