Breaking News
IMG 20261027 WA0002

देवरिया में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाई गई महर्षि वाल्मीकि जयंती

Ibn news Team DEORIA

IMG 20261027 WA0002

दिनेश गुप्ता

देवरिया। महर्षि वाल्मीकि जयंती के अवसर पर सोमवार को शहर स्थित देवरही माता मंदिर परिसर में धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। जिला पर्यटन एवं संस्कृति परिषद तथा जिला प्रशासन के निर्देशन में यहां 24 घंटे के अखंड रामायण पाठ का शुभारंभ हुआ। मुख्य विकास अधिकारी राजेश कुमार सिंह ने महर्षि वाल्मीकि के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। इस अवसर पर विनोद कुमार त्रिपाठी की कलाकार टीम द्वारा रामायण पाठ किया जा रहा है, जबकि सुनील कुमार मिश्रा की टीम भजन एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर रही है।

कार्यक्रम के दौरान मुख्य विकास अधिकारी ने वाल्मीकि समुदाय के 10 लोगों—गोलू कुमार, शिव कुमार, रामनाथ, छोटू कुमार, सत्यम कुमार, सूरज कुमार, अभिमन्यु कुमार, गौतम कुमार, संजय कुमार और रामू—को संस्कृत में रचित वाल्मीकि रामायण की मूल टीका वितरित की। उन्होंने लोगों से रामायण का नियमित पाठ करने तथा महर्षि वाल्मीकि के आदर्शों और शिक्षाओं को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।

मुख्य विकास अधिकारी राजेश कुमार सिंह ने कहा कि महर्षि वाल्मीकि भारतीय संस्कृति और साहित्य की महान विभूति हैं। उनकी रचना रामायण मर्यादा, नैतिकता, कर्तव्यबोध और आदर्श जीवन के मूल्यों की प्रेरणा देती है। उनके विचारों को आत्मसात कर समाज में सद्भाव, समरसता और नैतिक चेतना को मजबूत किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि रामायण में निहित आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने के साथ ही नई पीढ़ी को भी इनसे परिचित कराना चाहिए, ताकि हमारी सांस्कृतिक और आध्यात्मिक परंपराएं आगे बढ़ती रहें।

About IBN NEWS

Check Also

IMG 20261114 WA0005

छठ पूजा को शांतिमय तरीके से संपन्न करने के लिए हुआ पीस कमेटी की बैठक

Ibn news Team DEORIA दिनेश गुप्ता भाटपार रानी देवरिया स्थानीय स्थानीय थाना परिसर में छठ …