Breaking News
4 1

देवरिया-पूर्व की सरकारों ने विकास के नाम पर लूट मचाया था : सूर्य प्रताप शाही

bn news Team DEORIA

दिनेश गुप्ता

4 1

देवरिया।विधानसभा पथरदेवा 338 के मंडल देसही देवरिया क्षेत्र में पिपरा दौलाकदम से पिपरहिया, कुशीनगर बार्डर तक छूटी कड़ी के रूप में 1.90 किलोमीटर लंबी सड़क के नव निर्माण का शिलान्यास किया गया। करीब 137.16 लाख रुपये की लागत से बनने वाली इस सड़क का शिलान्यास प्रदेश के कृषि मंत्री एवं क्षेत्रीय विधायक सूर्य प्रताप शाही ने किया। सड़क निर्माण की सौगात मिलने से क्षेत्र के ग्रामीणों में खुशी का माहौल रहा।

शिलान्यास कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने पूर्ववर्ती सरकारों पर निशाना साधते हुए कहा कि पूर्व की सरकारों ने विकास के नाम पर लूट मचाई थी, जबकि भाजपा सरकार ने विकास कार्यों को धरातल पर उतारने का काम किया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में भाजपा सरकार बनने के बाद सड़क, बिजली, पानी और अन्य मूलभूत सुविधाओं के विस्तार पर लगातार काम किया जा रहा है। सरकार का उद्देश्य गांवों को भी बेहतर सड़क और अन्य सुविधाओं से जोड़कर ग्रामीण क्षेत्रों के विकास को गति देना है।

उन्होंने कहा कि सड़क किसी भी क्षेत्र के विकास की महत्वपूर्ण आधारशिला होती है। बेहतर सड़क होने से लोगों को आवागमन में सुविधा मिलने के साथ-साथ शिक्षा, स्वास्थ्य, व्यापार और रोजगार के अवसरों तक पहुंच आसान होती है। पिपरा दौलाकदम से पिपरहिया कुशीनगर बार्डर तक बनने वाली सड़क से आसपास के गांवों के लोगों को आवागमन में काफी सुविधा मिलेगी तथा देवरिया और कुशीनगर जनपद के सीमावर्ती क्षेत्रों के बीच संपर्क भी बेहतर होगा।

कृषि मंत्री ने कहा कि पथरदेवा विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर आगे बढ़ाया जा रहा है। जिन स्थानों पर नई सड़कों की आवश्यकता है, वहां सड़क निर्माण कराया जा रहा है और पुरानी एवं जर्जर सड़कों के पुनर्निर्माण तथा सुधार पर भी ध्यान दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार की योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना विकास की प्राथमिकता है।

कार्यक्रम में चेयरमैन तरकुलवा जनार्दन कुशवाहा, चेयरमैन पथरदेवा क्रांति सिंह तथा ब्लॉक प्रमुख प्रशासक सुब्रत शाही ने भी अपने विचार व्यक्त किए। वक्ताओं ने कहा कि पिपरा दौलाकदम से पिपरहिया बार्डर तक सड़क निर्माण क्षेत्र की लंबे समय से चली आ रही आवश्यकता थी। इसके बनने से ग्रामीणों को आवागमन में राहत मिलेगी और स्थानीय स्तर पर विकास गतिविधियों को भी गति मिलेगी।

इस अवसर पर जिला मंत्री डॉ. विनय राव, मंडल अध्यक्ष देसही उमापति सिंह, हेमंत पाठक, नगर अध्यक्ष हेतिमपुर वीरेंद्र यादव, मंडल महामंत्री संजय कुशवाहा, मंडल महामंत्री धनंजय त्रिपाठी, जिला पंचायत सदस्य अमित सिंह, ग्राम प्रधान रामनारायण सिंह, शैलेंद्र सिंह, बूथ अध्यक्ष राम छपित सिंह, गमला सिंह, अवधेश सिंह, विनोद मणि, जय प्रकाश पांडेय, नंदलाल कुशवाहा, बृजेश बरनवाल, अमरनाथ यादव, विनोद यादव, रंजीत जायसवाल, ममता गुप्ता, आत्मा सिंह सहित बड़ी संख्या में स्थानीय कार्यकर्ता एवं ग्रामीण उपस्थित रहे।

शिलान्यास के दौरान ग्रामीणों ने सड़क निर्माण की पहल का स्वागत किया। लोगों का कहना था कि सड़क बनने से क्षेत्र के आवागमन की पुरानी समस्या दूर होगी और देवरिया-कुशीनगर सीमा क्षेत्र के बीच संपर्क और मजबूत होगा। सड़क के शिलान्यास के साथ ही ग्रामीणों में निर्माण कार्य शीघ्र शुरू होने की उम्मीद जगी है।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

Screenshot 2026 10 21 13 06 16 74 6012fa4d4ddec268fc5c7112cbb265e7

देवरिया में डबल मर्डर से सनसनी, रामजानकी मार्ग पर मिले दो युवकों के शव; हत्या की आशंका

Ibn news Team DEORIA रिपोर्ट सुभाष चंद्र जनपद देवरिया थाना मईल को 112 के माध्यम …