Breaking News
IMG 20261104 WA0015

देवरिया – के.के. पब्लिक एकेडमी में छठ महापर्व एवं भगवान श्रीराम की अयोध्या वापसी का भव्य मंचन

Ibn news Team DEORIA

IMG 20261104 WA0015

दिनेश गुप्ता

भटनी–देवरिया। के.के. पब्लिक एकेडमी सीनियर सेकेंडरी, भटनी–देवरिया में भारतीय संस्कृति, धार्मिक आस्था एवं परंपराओं को जीवंत करने के उद्देश्य से छठ महापर्व तथा 14 वर्ष के वनवास के बाद भगवान श्रीराम की अयोध्या वापसी का भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया गया। विद्यार्थियों ने आकर्षक प्रस्तुतियों के माध्यम से भगवान श्रीराम की अयोध्या वापसी के प्रसंग को सजीव रूप में प्रस्तुत किया। वहीं, लोक आस्था के महापर्व छठ को पूरे विधि-विधान एवं श्रद्धाभाव के साथ दर्शाया गया।

कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों ने भारतीय संस्कृति, पारिवारिक मूल्यों, त्याग, तपस्या और लोक परंपराओं का संदेश दिया। बच्चों की प्रस्तुतियों ने उपस्थित लोगों को भावविभोर किया तथा विद्यालय परिसर भक्तिमय वातावरण से सराबोर हो उठा।

इस अवसर पर विद्यालय के प्रबंधक *श्री बी.के. श्रीवास्तव एवं कार्यकारी निदेशक श्री अजय कुमार वर्मा* मुख्य रूप से उपस्थित रहे। साथ ही विद्यालय के समस्त शिक्षकगणों की गरिमामयी उपस्थिति रही। विद्यालय प्रबंधन ने विद्यार्थियों की प्रस्तुतियों की सराहना करते हुए ऐसे आयोजनों को बच्चों के सर्वांगीण विकास, सांस्कृतिक जागरूकता एवं भारतीय परंपराओं से जुड़ाव के लिए महत्वपूर्ण बताया।

विद्यालय का यह आयोजन शिक्षा के साथ-साथ संस्कार, संस्कृति और नैतिक मूल्यों के संरक्षण की दिशा में एक सराहनीय पहल रहा।

About IBN NEWS

Check Also

IMG 20261114 WA0005

छठ पूजा को शांतिमय तरीके से संपन्न करने के लिए हुआ पीस कमेटी की बैठक

Ibn news Team DEORIA दिनेश गुप्ता भाटपार रानी देवरिया स्थानीय स्थानीय थाना परिसर में छठ …