Breaking News
Screenshot 20250312 203808

गाजीपुर: सीतापुर में पत्रकार की हत्या का विरोध जारी जिले के पत्रकारों ने एडीएम को दिया पत्रक

टीम IBN न्यूज

ब्यूरो रिपोर्ट

गाजीपुर: सीतापुर जिले में राष्ट्रीय अखबार के पत्रकार राघवेंद्र वाजपेई की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या किए जाने की नृशंस घटना के खिलाफ पत्रकारों में आक्रोश है। प्रगतिशील ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के गाजीपुर जिला अध्यक्ष अभिषेक सिंह के नेतृत्व में पत्रकारों ने इस घटना के विरोध में महामहिम राष्ट्रपति, राज्यपाल और उत्तर प्रदेश सरकार को संबोधित एक ज्ञापन अपर जिलाधिकारी दिनेश कुमार को सौंपा।

पत्र में कहा गया कि यह हत्या केवल एक व्यक्ति की हत्या नहीं, बल्कि अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता पर सीधा हमला है, जो लोकतंत्र के चौथे स्तंभ—पत्रकारिता—के लिए गंभीर चिंता का विषय है।

पत्रकार सुरक्षा कानून लागू करने की मांग

इस अवसर पर प्रगतिशील ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष अभिषेक सिंह ने कहा—
“पत्रकारों पर बढ़ते हमले लोकतंत्र के लिए खतरा हैं। हम सरकार से मांग करते हैं कि दोषियों पर कड़ी कार्रवाई हो और जल्द से जल्द पत्रकार सुरक्षा कानून लागू किया जाए।”

पत्रकारों ने जताया आक्रोश, दी आंदोलन की चेतावनी

इस दौरान अभिषेक सिंह, सुनील सिंह, सुजीत कुमार सिंह, प्रदीप शर्मा, मुकेश उपाध्याय राजू, पवन मिश्रा, आर.एन. राय, शुभम मोदनवाल, ओमप्रकाश, मोतीलाल कश्यप, पारस कुशवाहा सहित कई पत्रकार मौजूद रहे।

सभी ने एक स्वर में न्याय की मांग की और चेतावनी दी कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो प्रदेशभर में संवैधानिक दायरे में रहकर बड़ा आंदोलन किया जाएगा। पत्रकारों ने विश्वास जताया कि प्रशासन उनकी मांगों पर गंभीरता से विचार करेगा और न्याय दिलाने के लिए तत्पर रहेगा।

About IBN NEWS

Check Also

IMG 20261004 WA0014

देवरिया – एम्बुलेंस दुर्घटना में चार लोगों की मृत्यु पर डीएम व एसपी ने परिजनों से मिलकर जताया शोक, बंधाया ढांढस

Ibn news Team DEORIA दिनेश गुप्ता   देवरिया। पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर एम्बुलेंस दुर्घटना में चार …