Breaking News

करेंट की चपेट में आने से युवक की मौत

IMG 20220608 WA0056

 

रिपोर्ट ब्यूरो

गोरखपुर। सहजनवां थाना क्षेत्र के ग्राम मिनवां में करंट की चपेट में आने से युवक की मौत हो गई। युवक घर में कपड़ा प्रेस कर रहा था कि अचानक हाई वोल्टेज के कारण करंट की चपेट में आ गए।

मिली जानकारी के अनुसार सहजनवां थाना क्षेत्र के मिनवां निवासी बुद्धिराम पासवान (37) पुत्र हरिलाल पासवान मजदूरी कर के परिवार का पालन पोषण करते थे। वह 8 जून 2022 बुधवार की सुबह घर के अंदर कपड़ा प्रेस कर रहे थे कि अचानक बिजली हाई वोल्टेज प्रवाहित होने लगी। बिजली की चपेट में आकर बुद्धिराम की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक के परिवार में पत्नी पूनम देवी के अलावा एक 12 वर्षीय पुत्री सुंदरी और 8 वर्ष का पुत्र रामाकांत है। घटना की सूचना पर पहुंची सहजनवां पुलिस शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दी है।

About IBN NEWS MAHARAJGANJ

Check Also

IMG 20261006 WA0001

देवरिया – स्वास्थ्य केंद्र भटनी पर संविदा कर्मचारियों ने ज्ञापन सौंपा

Ibn news Team DEORIA दिनेश गुप्ता देवरिया, भटनी।राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संगठन के प्रांतीय नेतृत्व के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *