Breaking News

रक्तदान करने से आपके शरीर का रक्त होता है प्यूरीफाई:धर्मबीर भड़ाना

 

फरीदाबाद से बी.आर.मुराद की रिपोर्ट52 1

फरीदाबाद:वार्ड नं-7 में आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता हरेंन्द्र नागर द्वारा रक्तदान शिविर लगाया गया जिसमें 46 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया। शिविर में मुख्य अतिथी के रूप में आम आदमी पार्टी के जिला अध्यक्ष धर्मबीर भड़ाना ने शिरकत की। इस मौके पर धर्मबीर भड़ाना ने रक्तदाताओं का हौसला बढ़ाया और कहा कि रक्तदान जीवन का सबसे अनमोल दान है। इसकी कभी किसी अन्य दान से तुलना नहीं की जा सकती। आज आपके रक्त की एक बूंद किसी के जीवन बचा सकती है। इसलिए जब भी मौका मिले,हमें रक्तदान अवश्य करना चाहिए। उन्होने कहा कि रक्तदान करने से शरीर में कोई कमजोरी नहीं आती। यहां तक कि रक्तदान करने से आपके शरीर का रक्त प्यूरीफाई हो जाता है, जिससे हार्ट अटैक सहित अन्य बीमारियों से निबटने में मदद मिलती है। इस मौके पर मुख्य रूप से भीम यादव,सदींप यादव, सदींप राना,पवन पंचाल, अफजल खान,दुर्गेश शर्मा,प्रदीप शर्मा,सोनू शर्मा,जीतू पंचाल, सियाराम,दीपक अरोड़ा,राकेश बघेल, डॉ.सोलंकी एवं अन्य मौजूद रहे।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260705 WA0000

साइबर टीम द्वारा साइबर ठगी की धनराशि 19,500 रूपये पीड़ित के खाता में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक विधानन्द पुत्र दशरथ निवासी मदारपुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *