Breaking News

प्रदेश में निरंतर मजबूत हो रही जेजेपी:डॉ.चौटाला

 

फरीदाबाद से बी.आर.मुराद की रिपोर्ट53 1

फरीदाबाद:जननायक जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉक्टर अजय सिंह चौटाला हरिराम किराड़,अनिल किराड़ और डॉक्टर अकबर द्वारा आयोजित जनसभा को संबोधित करने फरीदाबाद पहुंचे।

फरीदाबाद और एनआईटी विधानसभा पहुंचने पर युवाओं ने ढोल नगाड़े से पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष का जोरदार स्वागत किया। जेजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष अजय सिंह चौटााल ने कहा कि पंचायत चुनावों की घोषणा हो चुकी है और जिस तरीके से पिछले तीन साल में नगरपालिका के चुनावों में जननायक जनता पार्टी ने बढ़ोतरी की है तो पंचायत और नगर निगम के चुनाव में भी पार्टी निश्चित तौर पर बढ़त हासिल करेगी।

उन्होंने कांग्रेस पर कटाक्ष करते हुए कहा कि कांग्रेस धरातल में जा रही है और देश व हरियाणा प्रदेश की जनता इनको नकार चुकी है। आदमपुर उपचुनाव का परिणाम सबके सामने है। डॉ. चौटाला ने कहा कि भाजपा के साथ उनका पहले से ही नाता रहा है।

डॉ.अजय चौटाला ने कहा कि जेजेपी का कुनबा लगातार बढ़ रहा है और उन्हें पूरी उम्मीद है कि आने वाले चुनावों में जननायक जनता पार्टी का प्रदर्शन काफी अच्छा रहेगा। इस अवसर पर वहां मौजूद जनसमूह ने फूल माला व पगड़ी बांधकर डॉ.अजय सिंह चौटाला का जोरदार स्वागत किया।

मौके पर उमड़े लोगों को देख कर गदगद हुए। अजय चौटाला ने कहा कि फरीदाबाद जिले में संगठन दिन-प्रतिदिन मजबूत हो रहा है। इसका मुख्य कारण उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला की लोकप्रियता व जनमानस का प्यार है। इसके अलावा सुंदर शर्मा,शीतल राजभर,इंदरजीत,सौरभ,सुमित,विशाल ने जेजेपी का दामन थामा।

इस अवसर पर कार्यक्रम के आयोजक हरिराम,किराड़,अनिल किराड़,डॉक्टर अकबर और पूर्व विधायक रमेश खटक ब जननायक जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष राजेश भाटिया,राष्ट्रीय सचिव कृष्ण जाखड़,ठाकुर राजाराम,तेजपाल डागर,उमेश भाटी,नलिन हुड्डा,जिला प्रवक्ता अनिल खुटेला,अमर सिंह दलाल,परवीन त्यागी,बेगराज नागर,हतम अधाना,जितेंद्र चौधरी,अमर नर्वत,दीपक चौधरी,हाजी करामात अली, प्रदीप चौधरी,अमर दलाल, श्याम सिंह, हाज़ी अख्तर,दिनेश डागर,रिछपाल लंबा,गजेंद्र भड़ाना,रवि शर्मा, प्रेम कृष्ण आर्य पप्पी,कृष्ण कपासिया,राजेश रावत,अलकेश लंबा,अजय भड़ाना,विकाश चंदीला,ओमचंद डागर,राकेश गर्ग,सब्बीर , असगर टीकरी खेड़ा,स्वेता शर्मा, गीतांजलि अहलावत,सीमा सितोरिया,डालचंद सारण, संदीप पुरुषभान,सहित कई फरीदाबाद की आरडब्ल्यूए,सैनिक प्रकोष्ट के अलावा धोज,फतेहपुर तागा, टीकरी खेड़ा सहित अन्य गांवों की सरदारी मौजूद रही।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260705 WA0000

साइबर टीम द्वारा साइबर ठगी की धनराशि 19,500 रूपये पीड़ित के खाता में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक विधानन्द पुत्र दशरथ निवासी मदारपुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *