Breaking News

गौरवशाली रैली को लेकर महिला कांग्रेस जिला अध्यक्ष को प्रशासन ने किया नजरबंद

फरीदाबाद:बीजेपी के नौ साल पूरे होने पर फरीदाबाद के गदपुरी टोल प्लाजा स्थित ग्राउंड में आयोजित गौरवशाली भारत रैली को लेकर जिला प्रशासन ने महिला कांग्रेस की जिला अध्यक्ष जया शर्मा को नजरबंद किया। जबकि जया शर्मा आज अपने कार्यकर्ताओं के साथ इस गौरवशाली भारत रैली में अपनी कुछ मांगों को लेकर पहुंचने वाली थीं। जिसमें सेक्टर-31 पुलिस लाइन से उनको प्रशासन के कुछ अधिकारियों ने फोन करके शांत रहने कहा और कुछ ही देर में जया शर्मा के निवास पर पुलिस की छावनी तब्दील हो गई। अफसोस तो इस बात का है कि गौरवशाली भारत रैली में जया शर्मा अपने कार्यकर्ताओं के साथ जाकर अपनी कुछ शहर की समास्याओं को लेकर मांग पत्र स्थानीय नेताओं व हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल को सौंपती।

उससे पहले ही प्रशासन ने महिला कांग्रेस जिला अध्यक्ष जया शर्मा को नजरबंद कर दिया।और उसके बाद उनके निवास को चारों तरफ से घेर लिया। तो वहीं जया शर्मा का कहना है कि हम अपने शहर की कुछ छोटी-छोटी समास्या थीं उसको लेकर हम गौरवशाली भारत रैली में जाना चाहते थे ताकि हमारी मांग पूरी हो सके और शहर को इन छोटी छोटी समास्याओं से निजात मिल सके। तो ऐसा तो हुआ नहीं ओर हमें नजरबंद करके हमारे निवास पर पुरा दिन प्रशासन अलर्ट रहा।

About IBN NEWS

It's a online news channel.

Check Also

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के राज में भारत की सीमाएं हुई सुरक्षित:कृष्णपाल गुर्जर

  फरीदाबाद से बी.आर.मुराद की रिपोर्ट फरीदाबाद:भाजपा के लोकसभा प्रत्याशी कृष्णपाल गुर्जर ने कांग्रेस पार्टी …