Breaking News
63508531 3370 40dd 968c 124b3d25ab17

नचौली में 21 जुलाई से शुरू होगा महिला महाविद्यालय:राजेश नागर

 

फरीदाबाद से बी.आर.मुराद की रिपोर्ट63508531 3370 40dd 968c 124b3d25ab17

फरीदाबाद:विधायक राजेश नागर ने तिगांव के नचौली में बन रहे महिला महाविद्यालय के निर्माण एवं अन्य कार्यों का निरीक्षण किया। जिसके बाद उन्होंने बताया कि यहां 21 जुलाई से क्लासेस लगनी शुरू हो जाएंगी।

तिगांव विधानसभा क्षेत्र के भाजपा विधायक राजेश नागर आजकल अपने क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों का निरंतर निरीक्षण कर रहे हैं। इस दौरान वह अधिकारियों को अपने जरूरी सुझाव भी दे रहे हैं। उन्होंने नचौली में बन रहे महिला कॉलेज के निर्माण कार्य का दौरा किया।

उन्होंने यहां उपस्थित कॉलेज की प्राचार्य डॉ.सुनिधि से भविष्य की एक एक सुविधा के बारे में जानकारी ली। उन्होंने कॉलेज के निर्माण में पाईं छोटी मोटी खामियों के बारे में मौके पर ही मौजूद पीडब्ल्यूडी कार्यकारी अभियंता प्रदीप सिंधु को बताया और उन्हें दूर करने के लिए कहा।

विधायक राजेश नागर ने कहा कि शिक्षा के इस पुनीत कार्य में विभाग को अतिरिक्त सावधानी बरतनी चाहिए। इस कॉलेज में हमारे भविष्य की आधी आबादी यानि भारत का भविष्य शिक्षा ग्रहण करेगा। उन्होंने बताया कि 30 जून तक कॉलेज बिल्डिंग का काम पूरा हो जाएगा जिसके बाद यह शिक्षा विभाग को सौंप दिया जाएगा।

जिसके बाद यहां पर नए सत्र से पढ़ाई का काम 21 जुलाई से शुरू हो जाएगा। विधायक ने बताया कि कॉलेज में आने जाने वाली बच्चियों की सुविधा के लिए हरियाणा रोडवेज को दो बस रूट चलाने के लिए कहा गया है। जिसे इसी महीने चालू कर दिया जाएगा।

विधायक राजेश नागर ने कहा कि तिगांव विधानसभा क्षेत्र में हमने सामान्य विकास कार्य तो करवाए ही हैं लेकिन शिक्षा के क्षेत्र में हमारे यहां सबसे अधिक कार्य हुए हैं। उन्होंने कहा कि हमारे मुख्यमंत्री मनोहर लाल के आशीर्वाद से तिगांव विधानसभा क्षेत्र में विकास की गति निरंतर बढ़ रही है। जिसे आने वाले दिनों में और गति मिलेगी।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20261009 WA0005

आखिरकार फरीदाबाद में इतना क्राईम बढ़ कैसे रहा है 

फरीदाबाद:शहर में आए दिन मर्डर व लुटपाट जैसी घटनाएं सामने ज्यादा आ रही है। कहीं …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *